शुभमन गिल की इंजरी पर अब बीसीसीआई ने लगाई मुहर, पूरी सीरीज से बाहर हुए ओपनर बल्लेबाज
Published - 06 Jul 2021, 12:28 PM
भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन, उससे पहले शुभमन गिल (Subhman gill) की चोट ने पूरे मैनेजमेंट की समस्या को बढ़ा दिया है. अब सलामी बल्लेबाज की इंजरी पर बीसीसीआई (BCCI) ने भी ऑफिशियल अपडेट जारी की है. कुछ वक्त से लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि, क्या चोटिल होने के बाद ओपनर बल्लेबाज वहीं रूकेंगे? या फिर वापस स्वदेश लौट आएंगे? ऐसे में भारतीय बोर्ड ने क्या जानकारी दी है, जानिए इस रिपोर्ट के जरिए...
टीम इंडिया के सामने ओपनर बल्लेबाज तो लेकर सवाल जारी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/196389843_498515144689144_161013407272236545_n.jpg)
दरअसल युवा ओपनर के खेलने और ना खेलने को लेकर जारी कश्मकश के बीच अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि, शुभमन गिल (Subhman gill) को इंग्लैंड टेस्ट दौरे से बाहर कर दिया गया है. इंजरी की समस्या होने के कारण उन्हें पूरी सीरीज से ही हाथ धोना पड़ा है. अब रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर गिल की जगह पर मयंक अग्रवाल को मौका देने की संभावना बढ़ चुकी है.
हालांकि ध्यान वाली बात तो ये भी है कि, रणजी ट्रॉफी 2019-20 में कुछ खास प्रदर्शन ना करने के बावजूद इस समय अभिमन्यु ईश्वरन टीम इंडिया के साथ स्टैंडबाइ के तौर पर इंग्लैंड में मौजूद हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ए के साथ पहुंचे इस दौरे पर भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. ऐसे में ओपनर की समस्या के बाद अब पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड बुलाने की खबर सामने आ रही है. जिसे लेकर मैनेजमेंट और चयनकर्ता के बीच खिंचातनी की भी बात सामने आ चुकी है.
पिंडली में खिंचाव के चलते पूरी सीरज से बाहर हुए ओपनर बल्लेबाज
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/subhman-gill-wtc.png)
हाल ही में आई एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से ये बात कही जा चुकी है कि,
"शुभमन गिल (Subhman gill) को पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है. उनकी चोट को ठीक होने में अभी कम से कम 3 महीने का लंबा वक्त लगेगा".
इसी बीच बीसीसीआई के हवाले से एक सूत्र ने नाम छिपाने की शर्त पर न्यूज 18 को जानकारी देते हुए बताया कि,
‘शुभमन गिल (Subhman gill) के चोटिल होने के बाद मैनेजमेंट ने पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को पत्र भेजकर दो और सलामी बल्लेबाजों को ब्रिटेन भेजने के लिए कहा था.’
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/Subhman-gill-WTC.jpg)
लेकिन, अभी तक उन्होंने इस पर गौर नहीं किया है. तो वहीं सूत्र ने ये भी बताया कि,
"पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को भेजने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष को अभी तक औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है. ये दोनों बल्लेबाज अभी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका में ही हैं. लेकिन, 26 जुलाई को दौरा खत्म होते ही दोनों ब्रिटेन बुलाए जा सकते हैं."
Tagged:
बीसीसीआई शुभमन गिल पृथ्वी शॉ देवदत्त पडिक्कल मयंक अग्रवाल भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2021 अभिमन्यू ईश्वरन