स्टुअर्ट बिन्नी ने घरेलू क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि, तो पत्नी मयंती लैंगर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Published - 02 Mar 2021, 12:15 PM

स्टुअर्ड बिन्नी-पत्नी

भारतीय टीम के क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी काफी वक्त से टीम इंडिया से दूर हैं, लेकिन अपने खराब प्रदर्शन को लेकर अक्सर वो ट्रोलर्स के निशाने पर चढ़े हैं, इस बीच उनकी पत्नी मयंती लैंगर ने ऐसे यूजर्स को उन्ही के अंदाज में इशारों-इशारों में करारा जवाब दे दिया है. दरअसल इस समय बिन्नी विजय हजारे ट्रॉफी 2021 टूर्नामेंट में नागालैंड टीम की तरफ से खेल रहे हैं.

स्टुअर्ट बिन्नी ने हासिल की खास उपलब्धि

स्टुअर्ड बिन्नी

नगालैंड की तरफ से इस सीजन में खेलते हुए बिन्नी ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि की है. पति की तरफ किए गए खास कारनामे के बाद पत्नी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) ने ट्रोलर्स को तंज भरे लहजे में जवाब देते हुए ट्रोल कर दिया है.

हमेशा से ही यह देखा गया है कि, सोशल मीडिया पर किस तरह से ट्रोलर्स स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर को आए दिन ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं, ऐसे में मौका मिलते ही, स्टुअर्ट बिन्नी की खास कारनामे के बाद पत्नी ने भी ट्रोलर्स की हरकतों का जबरदस्त पलटवार किया है.

स्टुअर्ट बिन्नी ने खेला 100वां मैच, तो पत्नी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

स्टुअर्ड बिन्नी-मयंती

बिन्नी की पत्नी मशहूर एंकर्स की लिस्ट में शुमार हैं. घरेलू क्रिकेट खेल में बिन्नी ने 100वां लिस्ट ए मैच खेलने की उपलब्धि अपने नाम हासिल की है. विजय हजारे ट्रॉफी में 5वें राउंड में खेलते हुए उन्होंने 100वां घरेलू टेस्ट खेलने की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है.

पति बिन्नी के इस पारी का सेलिब्रेशन पत्नी मयंती लैंगर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कुछ इस अंदाज में मनाया हैं, कि अब ट्रोलर्स की भी बोलती बंद हो गई है. स्टुअर्ट बिन्नी के 100वें मैच को लेकर पत्नी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट किया है.

स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंग ने नफरत करने वालों पर कसा तंज

स्टुअर्ड बिन्नी

हाल ही में अपने ऑफिशियल अकाउंट से पति की एक तस्वीर साझा करते हुए मयंती लैंगर ने लिखा है कि, 17 सालों में 100 मैच... यह आपकी कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा को निरंतर बचाए रखना एक बड़ी उपलब्धि है. इस नई उपलब्धि के लिए बधाई.

इसके साथ ही स्टुअर्ट बिन्नी पत्नी ने इस पोस्ट के कैप्शन में, नफरत करने वालों के लिए तो कुछ नहीं, लेकिन खास तौर पर सपोर्टर्स के लिए उन्होंने हाथ भी जोड़े हैं, जिसे आप उनके ट्विटर पोस्ट पर देख सकते हैं.

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com