स्टीव स्मिथ ने संन्यास पर लिया बड़ा फैसला, इस सीरीज के बाद कह देंगे क्रिकेट को अलविदा
Table of Contents
Steve Smith Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। 37 साल के स्मिथ अभी भी इस फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह हैं। पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी में कमजोर हुई है लेकिन स्मिथ रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं।
2027 में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में जाकर एशेज खेलनी है। कंगारू टीम के लिए यह चुनौती बड़ी होने वाली है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम अपने घर पर काफी खतरनाक मानी जाती है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की सफलता के लिए स्टीव स्मिथ (Steve Smith) काफी अहम होंगे लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से खलबली मचा दी है।
Steve Smith के बयान से बढ़ी दुविधा, अगले साल एशेज में नहीं आएंगे नजर?

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 11,000 टेस्ट रन के माइलस्टोन से 80 रन दूर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इंग्लैंड में होने वाली एशेज में खेलने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। स्मिथ ने साफ़ कर दिया है कि अभी उन्होंने इतना आगे का नहीं सोचा हैं और वे टेस्ट में अपने फ्यूचर को सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ रहे हैं। इंग्लैंड में पहली एशेज जीतने का सपना देख रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्मिथ का बयान जरूर झटका देने वाला है।
एशेज में खेलने को लेकर स्टीव स्मिथ ने क्या कहा?
द टेलीग्राफ के साथ खास इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कहा,
"मुझे अभी यह भी नहीं पता कि मैं वहां रहूंगा या नहीं। मैं एक समय में एक सीरीज पर ध्यान देता हूं, जैसा कि मैं कुछ समय से कर रहा हूं, और वह मौका अभी मेरे लिए काफी दूर है। मैं वहां जीतना चाहूंगा या काश मैंने वहां जीता होता, लेकिन देखते हैं कि क्या ऐसा हो पाता है।"
भारत के खिलाफ सीरीज के बाद हो टेस्ट से सकते हैं रिटायर
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भले ही अभी टेस्ट से रिटायरमेंट को लेकर कुछ साफ़ जवाब न दिया हो लेकिन अगर वे एशेज 2027 में नजर नहीं आते हैं तो फिर अगले साल होने वाला भारत दौरा इस फॉर्मेट में उनका आखिरी हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया को 21 जनवरी से भारतीय टीम के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
अगर इस सीरीज में स्मिथ ने अच्छा किया तो उनके एशेज में खेलने की संभावना बढ़ जाएगी लेकिन अगर फ्लॉप रहे तो फिर शायद वे टेस्ट में अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
2028 ओलंपिक में खेलने को बेकरार
स्टीव स्मिथ ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अगर वे अगले साल टेस्ट से भी रिटायर होते हैं तो भी इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह गायब नहीं होंगे, क्योंकि वे 2028 ओलंपिक खेलना चाहते हैं। इसके लिए स्मिथ ने आने वाले समय में टी20 क्रिकेट को प्राथमिकता देने का मन बनाया है। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा,
"अभी तो शायद ओलंपिक ही है जिसका हिस्सा बनने की कोशिश की जा सकती है। एम्स्टर्डम (यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में) के साथ खेलने की एक वजह यह भी थी कि मैं ज्यादा से ज्यादा T20 क्रिकेट खेलना जारी रख सकूं।"
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अंतिम T20 के लिए नई टीम इंडिया का ऐलान, चक्रवर्ती बाहर, इन 15 को मौका
Tagged:
steve smith australia cricket team Ashes 2027