IND vs AFG: अंतिम T20 के लिए नई टीम इंडिया का ऐलान, चक्रवर्ती बाहर, इन 15 को मौका
Table of Contents
Team India updated squad: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में ही सभी मुकाबलों का आयोजन होना है। पहला मैच 13 सितंबर को खेला गया। वहीं दूसरा मैच 15 सितंबर को होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।
अंतिम मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड स्क्वाड क्या होगा, ये जानने को फैंस बेताब हैं। इसकी वजह शेष दो मैचों से वरुण चक्रवर्ती का बाहर होना है। दूसरे मैच के लिए अभी तक किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन तीसरे मुकाबले के लिए कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है।
Team India को शेष दो मैचों में नहीं मिलेगा वरुण चक्रवर्ती का साथ
गौतम गंभीर के कार्यकाल में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत (Team India) के लिए टी20आई फॉर्मेट में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा किया। इसके अलावा एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपनी छाप छोड़ी। हालांकि, इस खिलाड़ी के साथ कुछ समय से इंजरी की समस्या देखने को मिल रही है।
इंग्लैंड में टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वे पांच मैचों की टी20 सीरीज में सिर्फ तीन मुकाबलों के बाद ही बाहर हो गए थे। वे करीब दो महीने से ज्यादा समय तक टीम इंडिया (Team India) से बाहर रहे और हाल ही में फिट होकर अफगानिस्तान सीरीज में वापसी की थी लेकिन एक ही मैच के बाद दोबारा से इंजर्ड हो गए।
वरुण चक्रवर्ती की जगह तीसरे मैच के लिए कुलदीप यादव को किया जा सकता है शामिल

भारत के पास वरुण चक्रवर्ती की लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट की समस्या है, क्योंकि कई बैकअप स्पिनर भी चोटिल हैं। इसी वजह से चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया जा सकता है। वरुण के आने के बाद से कुलदीप को सबसे छोटे फॉर्मेट में कम मौके मिले हैं लेकिन उनके पास काफी अनुभव है और उनके गेंदबाजी आंकड़े भी शानदार हैं।
कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के 54 मैचों में 13.74 की औसत से 95 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वे मौका का इंतजार कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का संभावित अपडेटेड स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का चाबूक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप में सुनाई कड़ी सजा
Tagged:
team india shreyas iyer jasprit bumrah kuldeep yadav varun chakravarthy IND vs AFG T20 Series Vaibhav Sooryavanshi