श्रीलंका के नौसिखिया बल्लेबाजों ने जमकर की भारतीय गेंदबाजों की कुटाई, पहले दिन ठोक डाले 363 रन

Published - 07 Aug 2026, 04:33 PM | Updated - 07 Aug 2026, 05:42 PM

India Vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka Warm-up Match Day 1: श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। इसमें भारत का सामना श्रीलंका XI से हो रहा है, जिसमें ज्यादातर नए खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन पहले दिन भारतीय टीम की नाक में दम कर दिया।

कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में हो रहे मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका XI (Sri Lanka XI) ने 90 ओवर में 363/8 का स्कोर बनाया। भारतीय गेंदबाजों को विकेटों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Sri Lanka XI की दमदार बल्लेबाजी, पहले दिन तीन बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका XI (Sri Lanka XI) की जबरदस्त शुरुआत रही। निशान फर्नांडो और रविन्दु रसंथा की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया और शुरूआती एक घंट में कोई भी विकेट नहीं गिरा। इन दोनों ने तेजी से स्कोर को 50 और फिर 100 के पार पहुंचा दिया। लग रहा था कि पहला सत्र विकेट के बिना ही जाएगा लेकिन 66 के निजी स्कोर पर फर्नांडो रन आउट हो गए और 110 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा।

इसके बाद, रसंथा को पसिंदु सूरियाबंदारा (35) का साथ मिला। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। रसंथा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 71 रनों की पारी खेली। इसके बाद श्रीलंका XI (Sri Lanka XI) के कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे और लगा कि भारतीय टीम वापसी करने में कामयाब रहेगी लेकिन कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं, रमेश मेंडिस ने भी 32 रनों की पारी खेली।

भारतीय तेज गेंदबाज रहे फीके, स्पिनर्स ने छोड़ा प्रभाव

India Vs Sri Lanka 1

श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम (Sri Lanka XI) के खिलाफ उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय गेंदबाज असरदार रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, खासतौर पर तेज गेंदबाजों की काफी पिटाई हुई और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। अभी तक गुरनूर बरार एकमात्र सफल पेसर रहे, जिन्होंने 1 विकेट लिया। वहीं, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खाली हाथ रहे।

स्पिनर्स में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, सारांश जैन ने 11 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए।

शुभमन गिल पहले दिन रहे अनुपस्थित, केएल राहुल ने की कप्तानी

भारत और श्रीलंका XI के बीच जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शुभमन गिल मैदान पर नहीं उतरे। गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान गिल के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी गई थी। इसी वजह से एहतियातन वो मैदान पर नहीं आए। BCCI ने उनके सिर्फ पहले दिन बाहर रहने की जानकारी दी और यह भी बताया कि उपकप्तान केएल राहुल टीम को लीड करेंगे।

अब दूसरे दिन देखना होगा कि शुभमन गिल बल्लेबाजी के उतरते हैं या नहीं। अगर वो नहीं आते हैं तो फिर निश्चित रूप से उनकी चोट ज्यादा गंभीर मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया और IPL से संन्यास लेकर अजिंक्य रहाणे ने थामा इस विदेशी टीम का हाथ

Tagged:

team india Sri Lanka Team India Tour of Sri Lanka 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com