SRH Playing XI: MI के खिलाफ मुकाबले के लिए Kavya Maran ने की खूंखार प्लेइंग-XI तैयार, कमिंस(कप्तान), हेड, अभिषेक, ईशान....
Published - 28 Apr 2026, 10:14 AM | Updated - 28 Apr 2026, 10:21 AM
Table of Contents
SRH Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों का आमना-सामना 29 अप्रैल मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच के लिए SRH की प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI) पहले ही सामने आ गई है.
टीम मैनेजमेंट ने गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया है. जो किसी भी टीम के लिए काल बन सकती है. हैदराबाद किसी भी हाल में अपने बचे हुए मुकाबले जीतना चाहेगी.
SRH Playing XI: ओपनिंग में अभिषेक और ट्रेविस हेड

ओपनिंग की जिम्मेदारी (SRH Playing XI) युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी ट्रेविस हेड के कंधों पर रहेगी. दोनों ही खिलाड़ी टीम को तेज शुरूआत दिलाने में सक्षम हैं. वह पावरप्ले में तेजी से रन बटोरते हैं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाते हैं.
तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहेंगे. जो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं, और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए कभी भी बड़ी पारी खेल सकते हैं.
चौथे नंबर पर मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम की ढाल बनकर खड़े रहेंगे. हेनरिक का बल्ला स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खूब बोलता है.
पांचवें पर सलील अरोड़ा और छठें पर नितीश
पांचवें नंबर पर 23 साल के सलील अरोड़ा मौजूद रहेंगे. जो एक विकेटकीपर और राइड हैंड बैटर हैं. वह तेज स्ट्राइक रेट के साथ नीचले क्रम में ज्यादा से ज्यादा रन कूट सकते हैं. सातवें स्थान पर प्लेइंग इलेवन में भारत के आलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) टीम में शामिल हैं.
वह अपनी आक्रामक गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी योगदान देते हैं. नितिश बड़े शॉट्स खेलने के साथ 140 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. ऐसे में वह टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
Sunil Gavaskar ने IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग, इस चीज से बेहद नाखुश
गेंदबाजी विभाग में कौन-कौन ?
गेंदबाजी की बात करें तो टीम में इस बार पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा का जिम्मा विकेट लेने का रहेगा. कप्तान पैट कमिंस लंबे समय बाद फिट होने के बाद मैदान पर लौटे हैं.
हालांकि, फॉर्म में लौटने के लिए उन्हें वक्त चाहिए होगा. ऐसे में टीम के लिए प्रमुख गेंदबाद शिवांग , प्रफुल, और मलिंगा साबित हो सकते हैं.
SRH की इस प्लेइंग XI (SRH Playing XI) में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साकिब हुसैन को रखा गया है. जिन्हें मैच की परिस्थिति के अनुसार टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है. लिहाजा, हैदराबाद की यह टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है. जो कि मुंबई को घुटनों पर ला सकती है.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI
SRH Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन
MI vs SRH, LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं पूरे मैच का लुत्फ? यहां जानिए पूरी जानकारी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर