MI vs SRH, LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं पूरे मैच का लुत्फ? यहां जानिए पूरी जानकारी

Published - 28 Apr 2026, 09:07 AM | Updated - 28 Apr 2026, 10:45 AM

MI vs SRH

MI vs SRH: आईपीएल 2026 में 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवे स्थान पर है. जबकि, हैदराबाद पांच जीत के साथ नंबर 3 पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच बहुत बड़ा अंतर है.

एमआई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा रहेगा. वहीं, SRH भी अपनी जीत को आगे जारी रखना चाहेगी. चलिए तो जानते हैं कि MI vs SRH मुकाबला आप कहां और कैसे देखे सकते हैं.

MI vs SRH: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

MI Vs SRH

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) का मैच 29 अप्रैल बुधवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर मुंबई के वाखेड़े स्टेडियम में होगी. दोनों टीमों के बीच टॉस भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा. जबकि, मैच की शुरूआत 7.30 बजे से है. मुंबई और हैदराबाद दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है.

PBKS vs RR Today Match Prediction, Match 40- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

MI vs SRH: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

आप स्टेडियम में बिना पैसे खर्च किए बिना भी मैच का आनंद ले सकते हैं, और वो भी अपने परिवार के साथ. दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर MI vs SRH मुकाबला आप आराम से देख सकते हैं. खास बात यह है कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण उपलब्ध है. साथ ही आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी मैच का मजा ले सकते हैं.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आईपीएल 2026 का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, मराठी, मलयालम, भोजपुरी, हरियाणवी और गुजराती सहित 12 भाषाओं में अवेलेबल है.

किस ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के मैच के दिन घर पर मौजूद नहीं है, और मिस नहीं करना चाहते हैं तो आप आसानी से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. बता दें कि , आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और अधिकारिक वेबसाइट पर की जा रही है.

ऐसे में आप JIOHOTSTAR पर ट्रेवल करते हुए MI vs SRH मैच का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, जियो हॉटस्टार पर शुरूआती कुछ मिनटों के लिए फ्री में स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. लेकिन बाद में आपको सबसक्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये से स्टार्ट है.

कौन हैं साहिल परख? हॉस्पिटल से तय किया IPL डेब्यू तक का सफर, पहले मैच में नहीं खुला खाता

Tagged:

MI vs SRH Mumbai Indians Sunrisers Hyderabad LIVE STREAMING IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

29 अप्रैल मंगलवार को

5
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com