SRH Playing XI: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद की प्लेइंग-11 फिक्स, हेड, अभिषेक, ईशान, क्लासेन......
Published - 17 May 2026, 01:02 PM
Table of Contents
SRH Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। अपनी पुरानी हार को भूलाकर ऑरेंज आर्मी इस मुकाबले में दमदार वापसी करना चाहेगी। दरअसल, पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
168 का पीछा करते हुए पूरी की पूरी टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 82 रन से गंवा बैठी। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि चेन्नई के खिलाफ कप्तान पैट कमिंस किन 11 खिलाड़ियों (SRH Playing XI) के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।
SRH Playing XI: टॉप ऑर्डर को रोकना मुश्किल
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि टीम ने बीच सीजन काफी शानदार वापसी की है। चेन्नई के खिलाफ पारी की शुरुआत ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा करते नजर आएंगे। इस सीजन अभिषेक ने 12 पारियों में 481 रन बनाए हैं। जबकि ट्रेविस हेड ने 12 पारियों में 361 रन ठोके हैं।
बता दें कि, पिछले मैच (SRH Playing XI) में हेड खाता नहीं खोल पाए थे, लेकिन येलो आर्मी के खिलाफ वह यकीनन बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। वहीं, नंबर तीन पर ईशान किशन को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, जिन्होंने इस सीजन 12 मैचों में 420 रन ठोके हैं। इस दौरान ईशान के बल्ले 4 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, एसआरएच को जीतने के लिए उनके टॉप ऑर्डर के बल्ले से रन निकला जरूरी होगा।
मिडिल ऑर्डर में पावर हाउस मौजूद
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नंबर चार पर हेनरिक क्लासेन को बैटिंग (SRH Playing XI) के लिए भेजा सकता है। उन्होंने इस सीजन 12 मैचों में 5 अर्धशतक की मदद से 508 रन बनाए हैं और ऑरेंज आर्मी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही वह इस मैच में अर्धशतक ठोककर ऑरेंज कैप को भी हासिल करना चाहेंगे।
पांचवें नंबर पर स्मरण रविचंद्रन को बैटिंग के लिए भेजा सकता है तो छठे स्थान नीतीश कुमार रेड्डी और सातवें पर सलिल अरोड़ा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। बता दें कि, इस सीजन (SRH Playing XI) ऑरेंज आर्मी का मिडिल ऑर्डर ज्यादा टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन इस मैच में हो सकता है।
लय में लौटी SRH की गेंदबाजी
पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे, लेकिन गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। गुजरात की मजबूत बल्लेबाजी को उन्होंने 20 ओवर में 168 रन पर रोक दिए थे। अब वह यही प्रदर्शन चेन्नई के खिलाफ दोहराना चाहेंगे। इस मैच में गेंदबाजी का नेतृत्व पैट कमिंस करेंगे, जो कि टीम (SRH Playing XI) के कप्तान भी हैं।
जबकि प्रफुल्ल हिंगे भी नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, साकिब हुसैन, ईशाम मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी भी फास्ट बॉलिंग से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी शिवांग कुमार के हाथों में रहने वाली है, लेकिन इस मैच में अभिषेक शर्मा भी हाथ घूमाते नजर आ सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रेविस हेड
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर