CSK vs SRH LIVE Streaming: TV चैनल से लेकर मोबाइल ऐप तक की पूरी डिटेल, जानें कहाँ पर देखें संजू vs अभिषेक मुकाबला

Published - 17 May 2026, 02:13 PM | Updated - 17 May 2026, 03:14 PM

CSK Vs SRH LIVE Streaming

CSK vs SRH LIVE Streaming: 18 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वां सीजन का 63वां मुकाबला खेले जाना वाला है, जिसमें चैन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा। इस भिड़ंत की मेजबानी की जिम्मेदारी को सौंपी गई है। सीएसके 12 मैचों में छह जीत और इतनी ही हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है।

जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सात अंकों की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। यह मैच जीतने के लिए ये दोनों ही टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी। लेकिन उससे पहले, आइए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (CSK vs SRH LIVE Streaming) से संबंधित जानकारी के बारे में जान लेते हैं...

CSK vs SRH LIVE Streaming: मोबाइल में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ

CSK IPL 2026

चैन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले का लुत्फ फैंस घर बैठे फोन या लैपटॉप पर उठा सकते हैं। इस भिड़ंत को फैंस जियो हॉटस्टार के ऐप या वेबसाइट पर देख पाएंगें। मोबाइल में ऐप डाउनलोड करके दर्शक मैच देख सकते हैं।

वहीं, अगर क्रिकेट प्रेमी अपने लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो उन्हें जियो हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। हालांकि, दोनों जगह लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। लेकिन, कुछ मिनट तक फ्री में मैच दिखाया जाएगा।

CSK vs SRH Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट ने खोली पोल! जानें पूरा एनालिसिस

CSK vs SRH LIVE Streaming: टीवी पर भी होगा टेलिकास्ट

मोबाइल और लैपटॉप के अलावा फैंस सीएसके बनाम एसआरएच का मैच टीवी पर भी देख सकते हैं। टेलिविज़न पर इस मैच का टेलिकास्ट (CSK vs SRH LIVE Streaming) स्टार स्पोट्स चैनल पर किया जाएगा, जहां दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर मुकाबले का आनंद उठाएंगें। CSK vs SRH भिड़ंत हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में ही नहीं, बल्कि क्षेत्रिय भाषा में भी टेलिकास्ट होगी। हरियाणवी, पंजाबी और भोजपूरी समेत कई भाषा में मैच देखने का रोमांच दोगुना होगा।

CSK vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शिवम दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

Aakash Chopra को लेकर वायरल खबर निकली फर्जी, खुद राज से उठाया पर्दा, एक्शन लेने की कही बात

Tagged:

abhishek sharma Sanju Samson CSK vs SRH IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com