'वो उस लायक नहीं...' Sourav Ganguly नहीं चाहते Vaibhav Sooryavanshi का हो टीम इंडिया में चयन, जानें वजह

Published - 27 May 2026, 04:15 PM | Updated - 27 May 2026, 04:16 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार अपने बल्ले से धूम मचा रहे हैं. एक-दो मैच को छोड़ दे तो उन्होंने लगभग हर मुकाबले में अच्छा स्कोर किया है. लीग स्टेज में 15 साल के वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

जिस कारण वह इस सीजन वंडर बॉय के नाम से मशहूर हो चुके हैं उनकी तूफानी बैटिंग को देखकर फैंस से लेकर क्रिके एक्सपर्ट तक सीनियर टीम में उनके खेलने की पैरवी करने लगे हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का कुछ अलग ही कहना है.

Vaibhav Sooryavanshi पर क्या बोले सौरव गांगुली?

Vaibhav Sooryavanshi

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने . ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में वैभव के सेलेक्शन पर कहा कि उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन टेस्ट टीम में उनको चुनना जल्दबाजी होगी. गांगुली का मानना है कि वैभव को भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अभी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट और रन बनाने होंगे.

गांगुली ने आगे कहा, वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) सच में बहुत प्रतिभाशाली है. दुनिया के किसी भी गेंदबाज के आगे सिर्फ 15 साल के लड़के को इस तरह खेलना देखना वाकई में गजब है. वैभव भारत का भविष्य है.

प्रिंस यादव के चयन पर गांगुली ने जताई खुशी

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में आकिब के चयन ना होने पर गांगुली ने आगे कहा, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है. लेकिन प्रिंस यादव भी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, उनके पास अच्छी रफ्तार है.

ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका देकर अच्छा काम किया है, और जब आपके पास अच्छी रफ्तार वाले खिलाड़ी हो तो उन्हें सिर्फ फर्स्ट-क्लास क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए. इसलिए मेरा मानना है कि प्रिंस यादव का चयन होना सही है.

युगांडा के खिलाफ मैचों के लिए Suryakumar Yadav को मिली टीम में जगह, जानें कब और कहां एक्शन में आएंगे नजर

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया था. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL का पहला मैच खेला था. इसी के साथ वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

वहीं, आईपीएल 2026 में भी वैभव का शानदार प्रदर्शन जारी है. उन्होंने इस सीजन अब तक RR के लिए 14 मुकाबलों में 41.64 की औसत और 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला. जबकि, 15 साल के वैभव ने 53 छक्के और 50 चौके भी जड़े.

Tagged:

ipl Sourav Ganguly Vaibhav Sooryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com