ENG-W vs IND-W Today Match Prediction, 1st T20I - पहले टी20 में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें टॉप पिक्स और संभावित स्कोर

Published - 27 May 2026, 04:16 PM

ENG-W vs IND-W Today Match Prediction
ENG-W vs IND-W 1st T20I 2026

ENG-W vs IND-W Today Match Prediction: इंग्लैंड वुमेन (ENG-W) बनाम इंडिया वुमेन (IND-W) पहला T20 काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। इंग्लैंड वुमेन ने हाल ही में न्यूजीलैंड वुमेन के खिलाफ 2-1 से T20 श्रृंखला जीती है। इस श्रृंखला में अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज टीम में वापसी कर रहे हैं। हालांकि टीम की नियमित कप्तान नैट साइवर-ब्रंट अभी भी चोट के चलते इस पहले मैच से बाहर रहेंगी।

दूसरी तरफ इंडिया वुमेन को अपनी पिछली T20 श्रृंखला में साउथ अफ्रीका वुमेन के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया जीत की लय हासिल करना चाहेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल इंडिया वुमेन ने इंग्लैंड को उसकी सरज़मीं पर 2-1 से हराया था। इस श्रृंखला में भी हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG-W vs IND-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (ENG-W vs IND-W Match Details)

मैचइंग्लैंड महिला बनाम इंडिया महिला
स्टेडियमकाउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड
मैच की तारीख28 मई 2026 (11:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगSony LIV, Sony Sports TENG Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG-W vs IND-W Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंग्लैंड वुमेन ने जीते: 6

  • इंडिया वुमेन ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (ENG-W vs IND-W Recent Form)

इंग्लैंड वुमेन: W, L, W, W, L

इंडिया वुमेन: L, W, L, L, L

हालिया फॉर्म को देखते हुए ENG-W vs IND-W Today Match Prediction में ENG-W को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (ENG-W vs IND-W Pitch Report- काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड)

ENG-W vs IND-W 1st T20I काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक महिला क्रिकेट के 4 मैच खेले गए हैं जिनमें पिच संतुलित नजर आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG-W vs IND-W Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिच के मुख्य आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 75%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत25%
पहली पारी का औसत स्कोर 135
दूसरी पारी का औसत स्कोर122
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (55%)

ENG-W vs IND-W Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर इंडिया वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: इंडिया वुमेन की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर इंग्लैंड वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 140–150

  • मैच परिणाम: इंडिया वुमेन की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ENG-W vs IND-W Playing XI Today)

इंग्लैंड वुमेन प्लेइंग-XI:

टैमी ब्यूमोंट, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, लिंसी स्मिथ

इंडिया वुमेन प्लेइंग-XI:

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG-W vs IND-W Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • शैफाली वर्मा IND-W टीम की सलामी बल्लेबाज हैं। SA-W टीम के खिलाफ इन्होंने 5 पारियों में 168 रन बनाए थे। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगी।

  • एलिस कैप्सी ENG-W टीम की सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछली श्रृंखला में 99 रन बनाए हैं। इस मैच में अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

टॉप गेंदबाज

  • दीप्ति शर्मा एक अनुभवी स्पिनर हैं, इन्होंने SA-W टीम के खिलाफ सर्वाधिक 7 विकेट लिए थे। इस मैच में भी ENG-W टीम की बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।

  • लिंसे स्मिथ इस मैच में भी ENG-W टीम के तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगी। इन्होंने NZ-W टीम के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 6 विकेट लिए हैं।

ENG-W vs IND-W Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

इंग्लैंड वुमेन (ENG-W) बनाम इंडिया वुमेन (IND-W) पहले टी20 मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इंग्लैंड वुमेन ने हाल ही में T20 श्रृंखला जीती है। जिससे टीम का मनोबल ऊपर है, इस श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा।

हालांकि इंडिया वुमेन ने पिछली श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन को 2-1 से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। वहीं नियमित कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड पर हावी होती नजर आ सकती है।

इंग्लैंड वुमेन के जीतने की संभावना: 40%

इंडिया वुमेन के जीतने की संभावना: 60%

ENG-W vs IND-W 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड:

इंग्लैंड वुमेन (ENG-W) Squad:

एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), पेज स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज, इस्सी वोंग।

इंडिया वुमेन (IND-W) Squad:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

ENG-W vs IND-W ENG-W vs IND-W 1st T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ENG-W vs IND-W 1st T20I काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com