IPL 2026 Prize Money: प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमों को भी मिलती करोड़ों की प्राइज मनी? जानें MI और CSK को मिलेगा कितना पैसा

Published - 27 May 2026, 03:05 PM | Updated - 27 May 2026, 04:25 PM

IPL 2026 Prize Money 1

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ राउंड का आगाज हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने पूरे सीजन दमदमार प्रर्दशन कर टॉप-4 में जगह बनाई और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. लेकिन इस बीच 6 टीमों को अपने फ्लॉप परफ़ोर्मेंस की वजह से ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा.

पांच बार चैंपियंस टीम मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स नॉकआउट राउंड में जगह बनाने में नाकाम रही. ऐसे में फैंस के दिलों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इन टीमों को करोड़ों की प्राइज मनी (IPL 2026 Prize Money) मिलेगी या नहीं? तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस प्रश्न का उत्तर....

IPL 2026 Prize Money: प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमों को भी मिलती करोड़ों की प्राइज मनी?

IPL 2025 Trophy

इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जाने वाली टीमों पर हर साल करोड़ों की बरसात होती है. जहां चैंपियन टीम और रनर-अप टीम को बंपर प्राइज मिलता है तो वहीं एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर हारने वाली टीम पर भी खूब पैसा बरसता है. लिहाजा, आईपीएल 2026 के समापन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की तिजोरी भरने वाली है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स समेत प्लेऑफ से बाहर हुई टीमों को भी प्राइज मनी मिलेगी?

महंगे जरूर, लेकिन परफॉर्मेंस दमदार! इन 4 खिलाड़ियों ने अपनी कीमत से किया न्याय, IPL 2026 में किया पैसा वसूल प्रदर्शन

MI और CSK को मिलेगा पैसा?

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही टीमों को खाली हाथ घर वापिस लौटना पड़ेगा. क्योंकि भारतीय टी20 लीग में जो टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाती हैं उन्हें बोर्ड से एक रुपए भी नहीं मिलता है. बीसीसीआई ने नॉकआउट राउंड से बाहर होने वाली टीमों को पुरस्कृत करने के लिए कोई नियम नहीं बनाया है. इसका मतलब लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स को कोई भी प्राइज मनी नहीं मिलेगी.

IPL 2026 Prize Money: विजता टीम को मिल सकते हैं इतने करोड़

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 प्राइज मनी (IPL 2026 Prize Money) को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन अगर पिछले सीजन के प्राइज मनी की बात की जाए तो चैंपियन टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपए का इनाम मिला था.

जबकि उपविजेता टीम पंजाब किंग्स की जेब में 12.5 करोड़ रुपए गए थे. वहीं, तीसरे स्थान पर रहकर अपना अभियान खत्म करने वाली मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ दिए थे. चौथे स्थान की मालकिन टीम गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ से पुरस्कृत किया गया था.

IPL 2026: पहले ही क्वालीफायर में पलटी पूरी बाजी! साईं सुदर्शन की कुर्सी छीनने के बेहद करीब पहुंचे Virat Kohli

Tagged:

CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Mumbai Indians IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com