रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों के बीच शुभमन गिल का बड़ा बयान, बताया कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच

Published - 20 Jul 2026, 09:33 AM | Updated - 20 Jul 2026, 10:10 AM

Rohit Sharma 18

Shubman Gill statement Rohit Sharma's retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे शुरू होने से पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था। इसकी बड़ी वजह से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वो आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं और इस बात की भी संभावना जताई जा रही थी कि शायद वो संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं।

इसी वजह से तमाम जानकारों और फैंस की नजर तीसरे वनडे पर थी। इस मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, एमएस धोनी और युवराज सिंह समेत कई दिग्गज आए। वहीं, बॉलीवुड एक्टर अक्षर कुमार, सैफ अली खान के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन भी मौजूद थीं। ऐसा लग रहा था कि जैसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अंतिम मैच देखने के लिए सभी आएं हों। इन सभी को सौगात भी मिली और हिटमैन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

Rohit Sharma के रिटायरमेंट की खबरों पर शुभमन गिल का

Rohit Sharma 17

रिएक्शन

लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट की चर्चा तेज थी। हालांकि, BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ़ किया था कि तीसरा वनडे रोहित का आखिरी नहीं होगा और जब तक वो योजनाओं में रहेंगे, खेलते नजर आएंगे। वहीं, मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी फैंस को राहत भरी खबर दी और बताया कि टीम को रोहित ने संन्यास के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगाया विराम

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट की खबरों पर कहा,

"उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे लगता है कि मीडिया में यह सब चल रहा है, लेकिन टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।"

इस तरह गिल ने साफ़ कर दिया कि अभी रोहित शर्मा ने अपना अंतिम वनडे नहीं खेला है और उन्हें आगे भी मौका मिल सकता है। वैसे भी जिस तरह से हिटमैन ने लॉर्ड्स में बल्लेबाजी की, उससे आलोचकों को जवाब मिल गया होगा।

तीसरे वनडे में रोहित की जबरदस्त पारी, ठोका 34वां ODI शतक

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ भले ही तीसरे वनडे में हार झेलनी पड़ी हो लेकिन रोहित शर्मा के लिए मुकाबला काफी अच्छा रहा। हिटमैन ने शुरुआत में समय लिया लेकिन जब सेट हो गए तो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित ने अपने वनडे करियर का 34वां शतक बनाते हुए 110 गेंदों में 138 रन बनाए। उनकी पारी में 17 चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: रोहित-विराट की मेहनत पर फिरा पानी, तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से रौंदकर 2-1 से जीती ODI सीरीज

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma ENG vs IND ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com