बिना फेयरवेल मैच खेले टी20 क्रिकेट से संन्यास लेंगे ये 3 खिलाड़ी! विराट के करीबी का नाम भी शामिल

Published - 20 Jul 2026, 04:01 PM | Updated - 20 Jul 2026, 04:59 PM

Retirement 17

संन्यास (Retirement) का फैसला काफी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि इसके बाद खिलाड़ी की जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है। इसी वजह से प्लेयर अपने करियर का अंत करने से पहले काफी समय लेते हैं और कई बार उन्हें पता होता है कि अब शायद आगे मौके नहीं मिलेंगे, फिर भी रिटायर नहीं होते। हालांकि, सम्मान के साथ विदाई मिलना काफी खास होता है।

किसी खिलाड़ी को अगर फेयरवेल मैच के साथ रिटायर होने का मौका मिले तो बहुत ही खास माना जाता है। भारत में आखिरी बार दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को ऐसी विदाई (Retirement) मिली थी। इसके बाद से कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिला। इस लेख में हम 3 ऐसे खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें शायद अब भारतीय टी20 टीम में वापसी का मौका न मिले और बिना फेयरवेल के ही रिटायर होना पड़े।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को बिना फेयरवेल मैच खेले ही Retirement लेना पड़ सकता है

1. मोहम्मद शमी

Retirement 18

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अब किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना जाता है। हालांकि, एक समय शमी को तीनों ही फॉर्मेट में खेलने को मिलता था। आईपीएल 2026 और उससे पहले घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले शमी को लेकर संभावना जताई जा रही थी कि शायद उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए चुन लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शमी ने अपना आखिरी टी20 मुकाबले पिछले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था। अब नहीं लगता है कि इस फॉर्मेट में उनकी वापसी होगी और रिटायरमेंट (Retirement) के लिए फेयरवेल मैच खेलने का मौका मिलेगा।

2. युजवेंद्र चहल

एक समय युजवेंद्र चहल को व्हाइट बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनिंग गेंदबाज माना जाता था। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में चहल ने कई बार अपनी फिरकी के जादू से भारत को मैच जिताए। हालांकि, अब उन्हें नहीं चुना जाता है। चहल ने 2023 में भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टी20 खेला था। इसके बाद, 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अंतिम बार स्क्वाड का हिस्सा बने।

गौतम गंभीर के कार्यकाल में लगातार युवा स्पिनर्स पर दांव लगाया जा रहा है और टी20 में तो ज्यादातर युवाओं को तवज्जो मिल रही है। इसी वजह से चहल भी फेयरवेल मैच खेले बिना रिटायरमेंट (Retirement) ले सकते हैं।

3. भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 2026 में विराट कोहली के साथ खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का टी20 करियर भी खत्म ही माना जा रहा है। इस दिग्गज को अच्छा करने के बावजूद टीम इंडिया में आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया। उन्होंने आईपीएल के हालिया सीजन में 28 विकेट लिए थे लेकिन चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया। इसी वजह से लगता है नहीं कि रिटायरमेंट (Retirement) के लिए भुवनेश्वर को फेयरवेल मुकाबला खेलने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: "मेरा फोकस अब...." वनडे से भी रिटायरमेंट ले रहे हैं रोहित शर्मा? लॉर्ड्स वनडे के बाद खुद किया बड़ा खुलासा

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com