रोहित-विराट की मेहनत पर फिरा पानी, तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से रौंदकर 2-1 से जीती ODI सीरीज
Published - 19 Jul 2026, 09:45 PM | Updated - 19 Jul 2026, 11:53 PM
Table of Contents
19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली टीम ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया (IND vs ENG) ने 360 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगाए. परिणामस्वरुप, उसके हाथों 27 रनों से हार लगी.
IND vs ENG: इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने मचाया धमाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लैंड टीम (IND vs ENG) का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा. बेन डकेट, जेकब बेथल और जो रूट ने धुआंधार बैटिंग कर टीम के लिए रनों का अंबार लगा दिया. इन तीनों खिलाड़ियों को रोक पाना भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ.
इस बीच पूर्व कप्तान जोस बटलर के बल्ले से भी ताबड़तोड़ रन देखने को मिले. बेन डकेट और जेकब बेथल ने पहले विकेट के लिए 181 गेंदों में 192 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिसे प्रसिद्ध कृष्ण ने तोड़ा. 30.1 ओवर में उन्होंने रोहित शर्मा के हाथों जेकब बेथल को आउट करवाया और वह 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
रोहित शर्मा के साथ इस खिलाड़ी का भी खत्म हो जाएगा ODI करियर, इंग्लैंड सीरीज के बाद नहीं मिलेगा मौका
बेन डकेट ने खेली तूफानी पारी

जेकब बेथल का विकेट गिर जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए जो रूट मैदान पर आए. उन्होंने 48 गेंदों में नौ चौके जड़ 74 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनकी बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई. 43.3 ओवर में यह इंग्लिश सलामी बल्लेबाज प्रिंस यादव के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे. अंत में जोड़ बटलर ने 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेल इंग्लैंड के स्कोर को 387 तक पहुंचाया. उन्होंने जो रूट के साथ 63 की पार्टनरशिप की.
कप्तान हैरी ब्रुक 14 रन की ही पारी खेल सके. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी क्रम काफी कमजोर नजर आया. उनके लिए इंग्लिश बल्लेबाजों के रनों पर लगाम लगा पाना लगभग नामुमकिन रहा. युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपने स्पेल के 10 ओवर में 97 रन खर्च कर कोई भी सफलता हासिल नहीं की. प्रसिद्ध कृष्ण और प्रिंस यादव के हाथ क्रमशः दो और एक विकेट लगा.
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
इंग्लैंड (IND vs ENG) द्वारा मिले टारगेट को चेज करने के लिए आई टीम इंडिया की पारी का आगाज भी शानदार रहा. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने छक्के-चौकों की बौछार कर तूफानी शतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से 110 गेंदों में 138 रन निकले. इस दौरान उन्हें शुभमन गिल और विराट कोहली का भी सहयोग मिला.
इन दोनों खिलाड़ियों के साथ उनकी क्रमशः 147 रनों और 113 रनों की साझेदारी हुई. 24.2 ओवर में शुभमन गिल आदिल राशिद की गेंद पर 77 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. इसके बाद 38.4 ओवर में जेकब बेथल ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया.
सैम करन ने बरपाया कहर
रोहित शर्मा के पवेलियन लौट जाने के बाद विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेल भारत के स्कोर को आगे बढ़ाया. हालांकि, उन्हें अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिल सका. जहां एक छोर पर वह लगातार रन बना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ विकेट गिरने का सिलसिला जारी था. इस बीच 45.2 ओवर में सैंम करन की गेंद पर वह हैरी ब्रुक के हाथों आउट हो गए और इसी के साथ टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें भी चकनाचूर हो गई.
विराट कोहली ने 60 गेंदों में 74 रन बनाए. सैम करन ने अपने 10 ओवर के स्पेल में कुल 4 विकेट ली, जिसमें ईशान किशन, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर का भी नाम शामिल है. ईशान किशन ने 14 रन, अक्षर पटेल ने 2 रन केएल राहुल ने 12 रन, गुरनूर बराड़ ने 18 रन और अर्शदीप सिंह ने 15 रन बनाए. श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इंग्लैंड (IND vs ENG) के लिए आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जेकब बेथल ने एक-एक विकेट चटकाई.
एक बार फिर क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग के बादल, इस फ्रेंचाइजी के मालिक को किया गया गिरफ्तार
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर