एक बार फिर क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग के बादल, इस फ्रेंचाइजी के मालिक को किया गया गिरफ्तार
Table of Contents
Franchise owner arrested: BCCI द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल ने क्रिकेट जगत में क्रांति लाने का काम किया है। इसकी सफलता के बाद, धीरे-धीरे सभी क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में फ्रेंचाइजी लीग की शुरुआत कर दी।
इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग जगह अपने हुनर को दिखाने के साथ-साथ अच्छी कमाई करने का भी मौका मिलता है। हालांकि, लीग क्रिकेट में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के मामले में भी काफी आम हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें आज से शुरू हो रही एक लीग के नए सीजन के आगाज से पहले फ्रेंचाइजी (Franchise) के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस लीग के नए इस सीजन से पहले Franchise मालिक गिरफ्तार

17 जुलाई से श्रीलंका क्रिकेट द्वारा आयोजित की जाने वाली लंका प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत होने वाली है। सीजन का पहला मैच जाफना किंग्स और गाले मार्वल्स के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले जाफना टीम के मालिक की गिरफ्तारी की खबर आ रही है।
गौरतलब है कि 2026 LPL सीजन से पहले, जाफना किंग्स की ओनरशिप 'स्पोर्ट्स कम्यून' ने ले ली है। इस कंपनी के को-ओनर एंटरप्रेन्योर मयंक गोयल और भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मनजोत कालरा हैं।
जाफना किंग्स के एक मालिक को क्यों गिरफ्तार किया गया?
लंका प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी (Franchise) के मालिक का गिरफ्तार किया जाना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि ऐसा पहले ही भी हो चुका है। इस बार जाफना किंग्स के मालिक को 'खेल से जुड़े अपराधों की रोकथाम' के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाफना किंग्स के एक मालिक को मैच फिंक्सिंग से जुड़े अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है।
LPL फ्रेंचाइजी (Franchise) मालिकों को इससे पहले भी दो बार भ्रष्टाचार-रोधी कानूनों के तहत हिरासत में लिया गया है। मई 2024 में, कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डाम्बुला थंडर्स के मालिक तमीम रहमान को रोका गया और बाद में उन्हें दोषी ठहराया गया। सात महीने बाद, एक खिलाड़ी से सीधे मैच-फ़िक्सिंग की कोशिश करने के आरोप में गाले मार्वल्स के सह-मालिक प्रेम ठाकुर को जेल भेज दिया गया।
श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर दी जानकारी, जांच में देगा सहयोग
इस पूरे मामले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी करते हुए कहा,
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने जाफ़ना किंग्स फ्रेंचाइजी (Franchise) के मालिक की 'खेल से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU)' द्वारा कथित गिरफ्तारी से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है। श्रीलंका क्रिकेट, लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के साथ मिलकर पूरा सहयोग देगा, अगर इस मामले से जुड़ी किसी भी जांच के सिलसिले में कोई मदद मांगी जाती है।
"लीग की गवर्निंग बॉडी के तौर पर, श्रीलंका क्रिकेट टूर्नामेंट की ईमानदारी बनाए रखने के अपने पक्के इरादे को दोहराता है और लीग से जुड़े किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा किसी भी तरह के भ्रष्टाचार, गलत व्यवहार या बेईमानी को बर्दाश्त नहीं करेगा।"
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से रद्द होगा तीसरा वनडे, सीरीज नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया