शुभमन, देवदत्त, राहुल, जायसवाल, ऋषभ... श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले के लिए टीम इंडिया आई सामने
Table of Contents
Team India for warm-up match: श्रीलंका दौरे पर भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इसके लिए टीम इंडिया मंगलवार को ही श्रीलंका पहुंच गई थी और ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
हालांकि, सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम (Team India) एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी, जिससे तैयारियों को मजबूत किया जा सके, क्योंकि लंबे समय से भारत ने श्रीलंका में कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।
7 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा वॉर्म-अप मैच, भारत का इस टीम से होगा सामना

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कंडीशंस और अभ्यास करने के लिहाज से टीम इंडिया (Team India) कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी। पहले यह मुकाबला चार दिन का होना था लेकिन बाद में एक दिन की कटौती कर दी गई।
इस मैच में भारतीय टीम (Team India) का सामना श्रीलंका XI से होगा। श्रीलंका ने अभ्यास मैच के लिए कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ-साथ श्रीलंकाई टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके प्लेयर्स को भी चुना है। वॉर्म-मैच में सिर्फ 11 खिलाड़ी भारत की तरफ से खेलेंगे, ऐसा कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसी वजह से माना जा रहा है कि स्क्वाड में मौजूद सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Team India के लिए साई सुदर्शन नहीं होंगे वॉर्म-अप मैच में उपलब्ध
श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-मैच में सिर्फ 11 खिलाड़ी भारत (Team India) की तरफ से खेलेंगे, ऐसा कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसी वजह से माना जा रहा है कि स्क्वाड में मौजूद सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि, इस मैच के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि वह अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से अभी तक श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साई सुदर्शन फिट होने के करीब हैं और अगर उन्हें BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने फिट घोषित कर दिया तो फिर शनिवार, 8 अगस्त को कोलंबो में टीम इंडिया (Team India) से जुड़ सकते हैं। ऐसे में साफ़ है कि वो वॉर्म-अप मैच नहीं खेल पाएंगे।
श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान | भारतीय समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) | 3 दिवसीय अभ्यास मैच, भारत vs श्रीलंका XI | नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |
| 15 अगस्त 2026 (शनिवार) | पहला टेस्ट, भारत vs श्रीलंका | गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल | सुबह 10:00 बजे |
| 23 अगस्त 2026 (रविवार) | दूसरा टेस्ट, भारत vs श्रीलंका | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो | सुबह 10:00 बजे |
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालिफाइ
Tagged:
shubman gill team india devdutt padikkal Mohammed Siraj rishabh pant Sri Lanka Cricket team India Tour of Sri Lanka 2026