पहले पाकिस्तानी अब बांग्लादेशी खिलाड़ी पर मेहरबान हुई काव्या मारन, नीलामी पर लूटा दिए इस पर करोड़ों

Published - 06 Aug 2026, 01:35 PM | Updated - 06 Aug 2026, 02:02 PM

Kavya Maran 3

Kavya Maran bought Bangladeshi player: आईपीएल फ्रेंचाइजी के कुछ मालिक अब सिर्फ इसी टूर्नामेंट तक नहीं सीमित हैं। उन्होंने कई अलग-अलग विदेशी टूर्नामेंट में भी फ्रेंचाइजी खरीद रखी हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक़ रखने वाला सन ग्रुप भी शामिल है। सन ग्रुप के फाउंडर और सीईओ कलानिधि मारन हैं, जिनकी बेटी काव्या मारन क्रिकेट से जुड़े सभी फैसले लेती हैं।

आईपीएल में काव्या मारन (Kavya Maran) सनराइजर्स हैदराबाद के लगभग हर मैच में स्टेडियम पर मौजूद रहती हैं। बल्लेबाजों के शॉट, गेंदबाजों के विकेट और खिलाड़ियों की फील्डिंग पर उनके रिएक्शन काफी वायरल होते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। हालांकि, कुछ समय से काव्या को आलोचन का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदा था।

अबरार अहमद को खरीदने पर Kavya Maran की जमकर हुई थी आलोचना

दरअसल, द हंड्रेड के मेंस टूर्नामेंट में सन ग्रुप सनराइजर्स लीड्स नाम की फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक़ रखता है। इस साल की शुरुआत में 2026 में खेले जाने वाले सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जिसमें कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल थे। माना जा रहा था कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को नहीं खरीदेंगे लेकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने अबरार अहमद को खरीदकर सभी को हैरान कर दिया।

अबरार अहमद ने कई बार चाय का कप दिखाकर अभिनन्दन सिंह वाले मामले पर तंज कसने का प्रयास किया। इसी वजह से उन्हें भारत में पसंद नहीं किया जाता है लेकिन जब काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम ने उन्हें खरीदा तो फैंस का गुस्सा सातवें आसमन पर पहुंच गया और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरीखोटी भी सुनाई थी। लगा था कि शायद काव्या अपनी गलती से सीख लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पाकिस्तानी के बाद, अब बांग्लादेशी खिलाड़ी पर काव्या मारन ने लगाया दांव

Kavya Maran 4

पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश को लेकर भी भारत में आक्रोश है, क्योंकि वहां हिन्दुओं पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। इसी वजह से मुस्ताफ़िज़ुर रहमान के IPL 2026 में भाग लेने का विरोध किया गया था और इसी वजह BCCI के आदेश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

लग रहा था कि अब बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी आईपीएल के साथ-साथ उन सभी लीग में बायकाट किया जाएगा, जिनमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक शामिल हैं लेकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने SA20 2027 के लिए बांग्लादेश के स्पिनर रिशद हुसैन को साइन किया है। रिशद को टी20 का अच्छा गेंदबाज माना जाता है और अब दक्षिण अफ्रीका में होने वाली लीग के अगले सीजन के लिए काव्या की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप का हिस्सा बन गए हैं।

रिशद हुसैन को काव्या मारन ने कितनी धनराशि में किया साइन?

SA20 में आईपीएल की तरह रिटेन या प्री-साइन किए गए खिलाड़ियों की धनराशि का खुलासा नहीं किया जाता है। इसी वजह से सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए काव्या मारन ने रिशद हुसैन को किस कीमत पर साइन किया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद संभावना जताई जा रही है कि उन्हें बड़ी रकम मिली होगी, क्योंकि वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। यह पहला मौका है, जब किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को SA20 के लिए साइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, लिस्ट में अश्विन-हरभजन समेत कई दिग्गज शामिल

Tagged:

Pakistan Cricket Team Sunrisers Eastern Cape bangladesh cricket team kavya maran Rishad Hossain SA20 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com