टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, लिस्ट में अश्विन-हरभजन समेत कई दिग्गज शामिल
Table of Contents
Top 5 Indians most test wickets against Sri Lanka: 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंकाई सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच खेलती नजर आएगी। इन दोनों ही टीमों के बीच 46 टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें से 22 मैच भारत के नाम रहे हैं। वहीं, सिर्फ 7 में श्रीलंका को जीत हासिल हुई है। जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत (India) का दबदबा काफी ज्यादा रहा है। इसमें बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया की अच्छा करने में मदद की। इस लेख में हम ऐसे ही 5 भारतीय गेंदबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
India के इन 5 गेंदबाजों ने टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
5. इशांत शर्मा

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अब भले ही टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हों लेकिन कई सालों तक टेस्ट में बॉलिंग डिपार्टमेंट के मुखिया के रूप में कमान संभाली। इशांत ने श्रीलंका के खिलाफ भी काफी अच्छा किया और भारत के लिए खेलते हुए 12 टेस्ट में 36 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने ये विकेट 35.88 की औसत से लिए। इस दौरान इशांत ने एक बार पारी में 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया।
4. कपिल देव
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय टीम (Indian Team) के दिग्गज कपिल देव का नाम भी शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 14 मैच खेले। इस दौरान 26.55 की औसत से 45 विकेट झटके। इशांत की तरह ही कपिल के नाम भी एक बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा दर्ज है।
3. हरभजन सिंह
दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कई सालों तक टीम इंडिया के लिए जलवा दिखाया है और टेस्ट में सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक साबित हुए। श्रीलंका के खिलाफ भी हरभजन को काफी सफलता मिली और उन्होंने विकेटों का अर्धशतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की। भज्जी ने श्रीलंकाई टीम के विरुद्ध 16 टेस्ट में 39.77 की औसत से 53 विकेट लिए। इस दौरान 2 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट हॉल लिया।
2. रविचंद्रन अश्विन
श्रीलंका के खिलाफ भारत (India) के लिए टेस्ट में विकेट लेने वाले दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैं, जो अब संन्यास ले चुके हैं। अश्विन ने एक दशक से ज्यादा समय तक टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को संभाला और भारत को कई यादगार जीत दिलाईं। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों में 21.93 की औसत से 62 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 3 बार पारी में 5 विकेट हॉल लिया और 1 बार मैच में 10 विकेट भी झटके।
1. अनिल कुंबले
भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले नंबर-1 पर हैं। कुंबले ने 18 टेस्ट में 74 विकेट लिए और उनका गेंदबाजी औसत 31.2 रहा। दाएं हाथ के गेंदबाज ने 4 बार पारी में 5 विकेट हॉल लिया और 2 बार मैच में 10 विकेट भी हासिल करने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: अब MI के लिए खेलेंगे राशिद खान और निकोलस पूरन, बटलर-नरेन ने भी थामा LSG फ्रेंचाइजी का हाथ