क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप,दिग्गज खिलाड़ी को अचानक आया हार्ट अटैक

Published - 18 Aug 2026, 08:59 AM | Updated - 18 Aug 2026, 12:05 PM

Basit Ali 1

बीते दिन क्रिकेट फैंस के लिए चौंका देने वाली खबर सामने आई, जिसने सबकी चिंताएं बढ़ा दी. एक दिग्गज खिलाड़ी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूर्व खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा है. इस घटना के बाद से ही क्रिकेट गलियारों में हड़कंप मच गया और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

Basit Ali को अचानक आया हार्ट अटैक

Basit Ali

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में उन्हें दिल का दौरा पड़ने और एंजियोप्लास्टी सर्जरी करवाने के बाद निजी अस्पताल के आयसीयू में भर्ती करवाया गया है. एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर पर उनकी एक फ़ोटो शेयर की और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. खबरों के मुताबिक बासित अली को सीने में दर्द और बेचैनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.

ICC का बड़ा ऐलान, ये 2 टीमें जल्द खेलेंगी अपना पहला ODI मुकाबला

तस्वीर से मचा बवाल

पत्रकार द्वारा बासित अली (Basit Ali) की शेयर की गई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. फ़ोटो में पूर्व क्रिकेटर आँखें बंद करके आराम करते हुए लग रहे हैं, लेकिन उनके हाथ में स्मार्टफोन है. इतना ही नहीं उस फ़ोन की स्क्रीन भी चालू नजर आ रही है और वह फ़ोन को वैसे ही पकड़े हुए है जैसे कोई आम तौर पर पकड़ता है.

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई. यूजर्स का दावा है कि बासित अली फोटो खींचने से पहले फोन चला रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें कैमरे का एहसास हुआ तो उन्होंने पोज के लिए आंखे बंद कर लिए. वहीं, कुछ फैंस मजाकिया प्रतिक्रिया भी दिखाई देते नजर आए.

ऐसा रहा है Basit Ali का करियर

55 वर्षीय बासित अली (Basit Ali) ने साल 1993 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उस दौरान उनकी उम्र 22 साल थी. जावेद मियांदाद से कंपेयर होने वाला यह खिलाड़ी निडरता के साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट मारने के काबिल था. लेकिन मैच फिक्सिंग के विवाद में फंस जाने की वजह से उनकी छवि खराब हो गया और उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं हो सका.

पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने 33 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की बदौलत 858 रन बनाए. 50 वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 1265 रन, 1 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं.

ODI सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, 25 साल के स्टार प्लेयर को चुना गया Captain

Tagged:

PCB Pakistan Cricket Team Basit Ali
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com