ODI सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, 25 साल के स्टार प्लेयर को चुना गया Captain
Table of Contents
Captain for ODI Series: जब भी कमजोर टीमों के खिलाफ किसी बड़ी टीम का मुकाबला होता है तो अक्सर स्क्वाड में प्रयोग देखने को मिलते हैं। सीनियर्स को आराम दे दिया जाता है। वहीं, नए खिलाड़ियों को उनकी जगह मौका मिलता है।
ऐसा ही कुछ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने किया है, जिसे 1 सितंबर से आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड ने अपने कुछ मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने के साथ ही कप्तानी में भी बदलाव किया है और एक 25 वर्षीय खिलाड़ी को टीम की कमान (Captaincy) सौंपी है।
इंग्लैंड ने युवा खिलाड़ी को आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए Captain बनाया
आयरलैंड के खिलाफ 1 से 6 सितंबर तक होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी (Captaincy) 25 साल की चार्ली डीन करती नजर आएंगी। इस गेंदबाजी ऑलराउंडर को काफी हद तक एक युवा स्क्वाड की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है, जिसमें ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।
दाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर ने 2021 में अपना वनडे डेब्यू किया था। वे मौजूदा समय में इंग्लैंड टीम की अहम सदस्य हैं और अब उन्हें कप्तानी का मौका मिला है।
चार्ली डीन को क्यों बनाया गया कप्तान?

काफी लोगों के मन में सवाल होगा कि आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए चार्ली डीन को कप्तान (Captain) क्यों नियुक्त किया गया है। तो बता दें कि इसके पीछे की वजह से नियमित कप्तान नैट सीवर-ब्रंट की पिंडली की चोट है, जिससे वो काफी समय से परेशान चल रही हैं। इस चोट के कारण नैट सीवर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन ग्रुप मैच नहीं खेले थे। वहीं, हाल ही में समाप्त हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान भी कुछ मैचों से बाहर बैठी थीं।
ऐसे में अब ECB ने अपनी दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान को पूरी तरह रिकवर हो जाने के लिए आयरलैंड वनडे सीरीज से आराम दिया है। यही कारण है कि कप्तानी की जिम्मेमदारी चार्ली डीन को सौंपी गई है।
पहले भी डीन संभाल चुकी हैं इंग्लैंड की कमान
इंग्लैंड की कप्तानी (Captaincy) करने का मौका चार्ली डीन को दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पहले उन्होंने सीजन की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम को लीड किया था। उस सीरीज के लिए नैट सीवर-ब्रंट चोट के कारण उपलब्ध नहीं थीं। हालांकि, उस सीरीज में इंग्लैंड को बराबरी से संतोष करना पड़ा था। तीन मैचों में से एक में इंग्लैंड को जीत मिली थी और एक में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।
इन खिलाड़ियों को मिला इंग्लैंड के वनडे स्क्वाड में मौका
चार्ली डीन (कप्तान), माया बाउचियर, ऐलिस कैपसी, किरा चथली, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफिया डंकली, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, जोडी ग्रूवकॉक, फ्रेया केम्प, रयाना मैकडोनाल्ड-गे, चैरिस पावले, ग्रेस पॉट्स, मैडी विलिअर्स, इस्सी वोंग
यह भी पढ़ें: WCL टूर्नामेंट की डेट का हुआ ऐलान, खेलेंगे युवराज, एबी डिविलियर्स, शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी