ICC का बड़ा ऐलान, ये 2 टीमें जल्द खेलेंगी अपना पहला ODI मुकाबला
Table of Contents
2027 में ODI वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी लेकिन सिर्फ 10 की ही डायरेक्ट जगह बनेगी, जबकि बाकी 4 टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट से जगह मिलेगी। हालांकि, क्वालीफायर में भी जगह बनाने के लिए टीमों के बीच होड़ लगी है। इसमें वनडे टीम रैंकिंग में सबसे नीचे की दो फुल मेंबर टीमों के साथ वर्ल्ड कप लीग 2 की टॉप 4 टीमें और क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें हिस्सा लेंगी।
क्वालीफायर प्लेऑफ के लिए 12 टीमों वाली चैलेंजर लीग का आयोजन हो रहा है। इसमें छह-छह के दो ग्रुप में टीमों को बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप 2 टीमों को क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा। इसी वजह से अब दो ऐसी टीमों को कुछ समय के लिए ODI का दर्जा प्राप्त हो जाएगा, जो अभी तक 50 ओवरों के मुकाबले लिस्ट ए के अंतर्गत खेलती आ रही हैं।
इन दो टीमों को मिला ODI स्टेटस
ICC ने अभी तक 12 टीमों को पूर्ण रूप से वनडे स्टेटस दे रखा है। वहीं, 8 टीमों को अस्थाई रूप से यह दर्जा प्राप्त है। हालांकि, अब दो और टीमों को अस्थाई रूप से पहली बार आधिकारिक वनडे खेलने का मौका मिलने वाला है। ये दो टीमें इटली और युगांडा हैं, जो फिलहाल चैलेंजर लीग में खेल रही हैं। इसी लीग में शानदार प्रदर्शन के कारण अब इनका क्वालीफायर टूर्नामेंट में खेलना तय हो गया है।
इटली और यूगांडा पहली बार खेलेंगे आधिकारिक ODI

दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाने के लिए चैलेंजर लीग में 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें दो ग्रुप में कुल 12 टीमें शामिल हैं। ग्रुप बी में इटली और यूगांडा हैं। इन दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
इसी वजह से ये दोनों अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहेंगे, जिसकी वजह से अगले साल होने वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट में इनकी जगह पक्की हो गई है। ये अपने 50 ओवरों के मुकाबले लिस्ट ए के अंतर्गत खेलते आ रहे हैं लेकिन जब क्वालीफायर टूर्नामेंट में खेलेंगे तो वो मुकाबले आधिकारिक वनडे होंगे।
क्वालीफायर टूर्नामेंट के मुकाबलों को मिला है वनडे का दर्जा
ICC ने क्वालीफायर टूर्नामेंट को लेकर साफ़ कर दिया है कि इसमें जो भी मुकाबले होंगे, वे आधिकारिक ODI होंगे। इसी वजह से इटली और यूगांडा को भी पहली बार वनडे स्टेटस मिलेगा। ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में जितने भी मुकाबलों में हिस्सा लेंगी, वे सभी आधिकारिक वनडे मैच होंगे।
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के साथ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
Tagged:
icc Uganda Cricket Team Italy cricket team