ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, हार्दिक पांड्या समेत 8 खिलाड़ी होंगे रिलीज

Published - 17 Aug 2026, 01:47 PM | Updated - 17 Aug 2026, 02:36 PM

Mumbai Indians 5

Mumbai Indians Retention List: आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का छह सीजन से कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। 2020 में अपना अंतिम ख़िताब जीतने वाली यह टीम उसके बाद से एक भी बार फाइनल तक नहीं पहुंची है। वहीं, प्लेऑफ स्पॉट भी हासिल करने के मामले में निरंतर नहीं रही है।

IPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने निराश किया और यह टीम नौवें स्थान पर रही। इसी वजह से माना जा रहा है कि अब अगले सीजन से पहले कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। परिणामस्वरूप कई स्टार खिलाड़ियों का रिलीज होना तय नजर आ रहा है, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है।

Mumbai Indians इन बड़े खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की रिटेंशन लिस्ट अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। ऐसे में संभावना के आधार पर ही लेख में जानकारी दी जा रही है। रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, रयान रिकेलटन, विल जैक्स, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर का नाम हो सकता है।

इनमें से ज्यादातर ने पिछले सीजन कुछ खास अच्छा नहीं किया था लेकिन इनकी काबिलियत पर शक नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि औसत प्रदर्शन के बावजूद मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट अपने कोर खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है।

हार्दिक पांड्या का रिलीज होना माना जा सकता है तय

Mumbai Indians Captain Hardik Pandya 1

आईपीएल 2024 से अभी तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या अगले सीजन में नई टीम का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि हार्दिक MI को छोड़ना चाहते हैं। वहीं, फ्रेंचाइज़ी भी उन्हें रिटेन करने के लिए खास इच्छुक नहीं है। इसी वजह से हार्दिक को ट्रेड किया जा सकता है या फिर उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा।

हार्दिक पांड्या किस टीम में जाएंगे, इसको लेकर अभी पक्की खबर नहीं है लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें भी हार्दिक को लेने की रेस में शामिल बताई गई है। अब देखना होगा कि उनका फ्यूचर क्युआ होता है।

हार्दिक के अलावा इन 7 खिलाड़यों को भी MI कर सकती है रिलीज

आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)सिर्फ हार्दिक पांड्या को ही नहीं, बल्कि उनके साथ 7 और खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इन खिलाड़ियों में क्विटंन डी कॉक, ट्रेंट बोल्ट, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रॉबिन मिंज और दानिश मालेवार हो सकते हैं। इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। इसी वजह से MI इन्हें रिलीज कर अपनी पर्स वैल्यू बढ़ाना चाहेगी, ताकि ऑक्शन के दौरान अच्छे खिलाड़ियों को खरीद सके।

यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले 4 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2027 ऑक्शन में मिल सकती है करोड़ों की डील

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com