दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाल मचाने वाले 4 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2027 ऑक्शन में मिल सकती है करोड़ों की डील

Published - 17 Aug 2026, 11:56 AM | Updated - 17 Aug 2026, 12:57 PM

IPL 2027 4

IPL 2027 के ऑक्शन में कई नए और युवा खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें से कुछ खिलाड़ी दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने IPL फ्रेंचाइजियों का ध्यान भी खींचा होगा।

इसी वजह से इनमें से कुछ खिलाड़ियों पर आगामी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। ऐसे में हम इस लेख में DPL 2026 में खेल रहे, उन 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो IPL 2027 के ऑक्शन में करोड़ों की डील लॉक कर सकते हैं।

DPL 2026 के इन 4 खिलाड़ियों को IPL 2027 के ऑक्शन में मिल सकती है बड़ी रकम

1. यश धुल

इस लिस्ट में पहला नाम यश धुल का है, जो दिल्ली प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सेंट्रल दिल्ली की कप्तानी कर रहे धुल ने 58.57 की औसत और 215.79 के शानदार स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए निश्चित रूप से कई टीमें इस टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। धुल को आईपीएल में खेलने का अनुभव भी है। हालांकि, पिछले सीजन वे अनसोल्ड रहे थे।

2. अंशुमान हूडा

IPL 2027 5

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुमान हूडा ने DPL 2026 में महज 5 मैचों में 13 विकेट झटके हैं। उनकी खासियत बीच के ओवरों में आकर बल्लेबाजों को परेशान करना है। साथ ही विकेट निकालना भी बखूबी जानते हैं। अंशुमान के पास यॉर्कर डालने की काबिलियत भी है। उन्होंने आईपीएल में पहले ट्रायल दिए हैं लेकिन सफल नहीं हुए। इस बार IPL 2027 के ऑक्शन में उनकी किस्मत चमक सकती है।

3. यजस शर्मा

DPL 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए ओपनिंग करते हुए यजश शर्मा ने भी काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 पारियों में 55.50 की औसत से 333 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 219.08 का है। आईपीएल के दौरान भी ज्यादातर टीमें हाई स्ट्राइक रेट से खेलने वाले ओपनर्स को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। इसी वजह से यजश को IPL 2027 के ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है।

4. सिद्धार्थ जून

आईपीएल के अगले सीजन में कई टीमों को ऐसे विकेटकीपर की तलाश होगी, जो बल्ले से भी तूफानी पारियां खेलने में समर्थ हो। इसी वजह से DPL 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे सिद्धार्थ जून के लिए IPL 2027 के ऑक्शन में मारामारी हो सकती है। सिद्धार्थ ने 8 मैचों में 217.07 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में 14 गेंदों में अर्धशतक भी जड़ा था।

यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट की तरह दूसरे में भी नहीं मिलेगा इन 3 खिलाड़ियों को मौका, श्रीलंका में बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट

Tagged:

yash dhull IPL 2027 Auction DPL 2026 Anshuman Hooda Siddharth Joon Yajas Sharma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com