पहले टेस्ट की तरह दूसरे में भी नहीं मिलेगा इन 3 खिलाड़ियों को मौका, श्रीलंका में बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट

Published - 17 Aug 2026, 10:25 AM | Updated - 17 Aug 2026, 11:08 AM

Sri Lanka 2

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से हुई और पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है। मैच में दो दिन का खेल हो चुका है और आज तीसरा दिन है। सीरीज के पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI में दो ऐसे खिलाड़ियों की एंट्री हुई, जो अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में नहीं खेले थे।

ये दो खिलाड़ी देवदत्त पडीक्कल और रवींद्र जडेजा हैं। पडीक्कल ने चोटिल साई सुदर्शन की जगह ली। वहीं, जडेजा को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला। इस मुकाबले से काफी हद तक साफ़ हो गया कि दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में एक-आध बदलाव ही हो सकता है। इसी वजह से हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले मैच के बाद, दूसरे से भी बाहर रह सकते हैं।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का Sri Lanka के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी खेलना मुश्किल

1. सरफराज खान

Sri Lanka 3

साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह पाने वाले सरफराज खान के श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ गॉल में खेलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ध्रुव जुरेल को ड्रॉप नहीं किया। जुरेल ने भी मौके का फायदा उठाया और गॉल में अर्धशतक बनाकर अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया। इसी वजह से सरफराज को कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी मौका मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

2. आकिब नबी

तेज गेंदबाज आकिब नबी का चयन श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) पर चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में हुआ। आकिब ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट लिए थे। आकिब को गॉल में नहीं खिलाया गया और उन्हें दूसरे मैच में मौका मिलेगा, यह भी नहीं कहा जा सकता है। श्रीलंका की धीमी पिचों पर दो से ज्यादा तेज गेंदबाजों को प्लेइंग XI में रखने का कोई फायदा नहीं है। इसी वजह से आकिब को दूसरे टेस्ट से भी बाहर बैठना पड़ सकता है।

3. सारांश जैन

सारांश जैन को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला। सुंदर चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। सारांश को ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर होने का फायदा मिला और उन्हें पहली बार टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली। हालांकि, गॉल टेस्ट में उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया और भारत ने रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार की स्पिन तिकड़ी पर भरोसा जताया। कोलंबो टेस्ट में भी इन तीनों के बरकरार रहने की संभावना है। इसी वजह से सारांश को बाहर ही बैठना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: मैकुलम या मॉर्गन नहीं, ये दिग्गज बन सकता है CSK का नया हेड कोच

Tagged:

team india Sarfaraz Khan Sri Lanka Cricket team Saransh Jain Auqib Nabi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com