CSG vs LKK Today Match Prediction, Match 21 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 17 Aug 2026, 01:09 PM | Updated - 17 Aug 2026, 01:10 PM

CSG vs LKK Today Match Prediction
CSG vs LKK TNPL 2026

CSG vs LKK Today Match Prediction: चेपॉक सुपर गिलीज़ (Chepauk Super Gillies) और लाइका कोवई किंग्स (Lyca Kovai Kings) के बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 का 21वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। CSG टीम ने पिछले मैच में MP टीम को 39 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और वह 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ LKK टीम ने भी पिछले मैच में TGC टीम को 116 रन के बड़े अंतर से हराया है। LKK टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। इस मैच में LKK टीम टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और CSG vs LKK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (CSG vs LKK Match Details)

मैचचेपॉक सुपर गिलीज़ बनाम लाइका कोवई किंग्स
स्टेडियमएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
मैच की तारीख18 अगस्त 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगSony Sports TEN 4 Tamil, YouTube

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (CSG vs LKK Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • चेपॉक सुपर गिलीज़ ने जीते: 7

  • लाइका कोवई किंग्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (CSG vs LKK Recent Form)

चेपॉक सुपर गिलीज़: W, W, W, L, L

लाइका कोवई किंग्स: W, L, L, L, W

पिच रिपोर्ट (CSG vs LKK Pitch Report- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)

CSG vs LKK मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। यह पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 170-180 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर CSG vs LKK Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 60 (TNPL) मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 43%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत50%
पहली पारी का औसत स्कोर 147
दूसरी पारी का औसत स्कोर127
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

CSG vs LKK Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर लाइका कोवई किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–175

  • मैच परिणाम: लाइका कोवई किंग्स की जीत की संभावना

सिनारियो 2: अगर चेपॉक सुपर गिलीज़ पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–5

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: लाइका कोवई किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (CSG vs LKK Playing XI Today)

चेपॉक सुपर गिलीज़ प्लेइंग-XI:

आरएस मोकित हरिहरन, नारायण जगदीसन (कप्तान) (विकेटकीपर), के आशिक, एस दिनेश राज, स्वप्निल सिंह, मोहना प्रसाद, अश्वनाथ वलथापा, अभिषेक तंवर, विग्नेश एम, जे प्रेम कुमार, एम सिलंबरासन

लाइका कोवई किंग्स प्लेइंग-XI:

एस राधाकृष्णन, सुरेश लोकेश्वर (विकेटकीपर), बालासुब्रमण्यम सचिन, आंद्रे सिद्धार्थ सी, शाहरुख खान (कप्तान), आरएस अंबरीश, मणिमारन सिद्धार्थ, के दीबन लिंगेश, जथावेध सुब्रमण्यन, जी किशोर, माधव प्रसाद

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (CSG vs LKK Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • बालासुब्रमण्यम सचिन ने अभी तक LKK टीम की ओर से सबसे ज्यादा 310 रन बनाए हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

  • नारायण जगदीसन CSG टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक 5 मैचों में 301 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • जी किशोर ने पिछले मैच में LKK टीम की ओर से किफायती गेंदबाजी की है। ये अभी तक 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • के दीबन लिंगेश LKK टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

CSG vs LKK Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

लाइका कोवई किंग्स (LKK) टीम ने पिछले मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है, जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। LKK टीम की गेंदबाजी यूनिट मजबूत है और मिडिल ऑर्डर भी मजबूत है। ऐसे में कोवई किंग्स (LKK) टीम को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त मिलती है। हालांकि CSG टीम हेड-टू-हेड आंकड़ों में आगे है और इस मैदान पर टीम का जीत प्रतिशत भी अधिक इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

चेपॉक सुपर गिलीज़ के जीतने की संभावना: 40%

लाइका कोवई किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

CSG vs LKK TNPL 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

चेपॉक सुपर गिलीज़ टीम स्क्वाड:

अभिषेक तंवर, स्वप्निल सिंह, नारायण जगदीसन, आरएस मोकित हरिहरन, एम सिलंबरासन, मोहना प्रसाद, एस दिनेश राज, विग्नेश एम, जे प्रेम कुमार, हरीश आदित्य, अश्वनाथ वलथापा, राम अरविंद, के आशिक, सुजय शिवशंकरन, राजलिंगम जी, लोकेश राज, मुरुगन अश्विन, वसीम अहमद, बी अरुण, एन सुनील कृष्ण

लाइका कोवई किंग्स टीम स्क्वाड:

शाहरुख खान, साई सुदर्शन, आंद्रे सिद्धार्थ सी, सुरेश लोकेश्वर, मणिमारन सिद्धार्थ, अंबरीश, जथावेध सुब्रमण्यन, गोविंथ जी, बालासुब्रमण्यम सचिन, आर दिवाकर, पी विद्युत, माधव प्रसाद, त्रिलोक नाग, जितेंद्र कुमार, के दीबन लिंगेश, अभिनव के, मानव पारख, मान बाफना, एच प्रशीद आकाश, मिथुन विजय वी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Chepauk Super Gillies Lyca Kovai Kings Tamil Nadu Premier League 2026 CSG vs LKK Today Match Prediction CSG vs LKK TNPL 2026 Chepauk Super Gillies vs Kovai Kings
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com