इस खिलाड़ी के करियर पर मंडराया खतरा, श्रीलंका के खिलाफ हुआ फ्लॉप, तो हमेशा के लिए करियर खत्म
Table of Contents
India vs Sri Lanka: भारत के श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। इस सीरीज का पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है। दोनों ही मैच काफी अहम है, क्योंकि इनमें जीत मिली तो फिर भारत के लिए WTC फाइनल की राह थोड़ी आसान हो जाएगी। इसी वजह से टीम इंडिया को श्रीलंकाई टीम को दोनों ही मैचों में हराना होगा।
यह टेस्ट सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए करो या मरो वाली भी मानी जा रही है, क्योंकि टीम इंडिया के स्क्वाड में कई जगह के एक से अधिक दावेदार हो चुके हैं। इसी वजह से लगातार प्रदर्शन करना काफी जरूरी हो रहा है। ऐसे में एक खिलाड़ी के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) टेस्ट सीरीज निर्णायक मानी जा रही है और अगर उसने अच्छा नहीं किया तो फिर हेड कोच गौतम गंभीर बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
इस खिलाड़ी के लिए Sri Lanka टेस्ट सीरीज महत्वपूर्ण
कुछ समय पहले तक टेस्ट में भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर माने जाने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। पंत बतौर विकेटकीपर तो अच्छा कर रहे हैं, लेकिन बल्ले के साथ उनका गैरजिम्मेदाराना रवैया नजर आ रहा है।
पिछली कुछ टेस्ट सीरीज से उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से कहा जा रहा है कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को दे दी जानी चाहिए और ऋषभ की जगह प्लेइंग XI में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को मौका मिले। इसी वजह से उनके लिए श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।
गॉल टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम

श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ गॉल टेस्ट में टीम इंडिया को केएल राहुल और देवदत्त पडीक्कल ने मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। इसके बाद, जब कप्तान शुभमन गिल आउट हुए तो पहले दिन ऋषभ पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद लौटे। लगा कि दूसरे दिन वे जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऋषभ ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया और 62 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए।
श्रीलंका दौरे पर बाकी पारियों में नहीं चला बल्ला, तो हो सकते हैं बाहर
ऋषभ पंत का टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है लेकिन उन्होंने जब से इंग्लैंड दौरे के बाद वापसी की है, अपनी लय में नजर नहीं आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत ने सिर्फ 49 रन बनाए थे। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 81 रनों की पारी खेली लेकिन यहां भी अपना विकेट बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में फेंक कर चले गए।
इसके बाद, श्रीलंका (Sri Lanka) XI के खिलाफ वॉर्म-आप मैच में भी ऋषभ दो पारियों में सिर्फ 30 रन ही बना पाए। वहीं, गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी सस्ते में निपट गए। ऐसे में गॉल में दोबारा बल्लेबाजी आती है तो पंत को कमाल करना होगा। वहीं, 23 अगस्त से खेले जाने वाले कोलंबो टेस्ट में भी अच्छा करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पंत को बाहर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के साथ ही न्यूजीलैंड दौरे की टीम इंडिया आई सामने, बुमराह-हर्षित-साई की वापसी