श्रीलंका टेस्ट सीरीज के साथ ही न्यूजीलैंड दौरे की टीम इंडिया आई सामने, बुमराह-हर्षित-साई की वापसी

Published - 17 Aug 2026, 09:43 AM | Updated - 17 Aug 2026, 10:21 AM

Team India 29

Team India likely squad for NZ Test Series: WTC 2025-27 में भारतीय टीम अपनी चौथी टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत का सामना अब श्रीलंका से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू हुआ।

इसके बाद, दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। फिर करीब ढाई महीने तक टीम इंडिया (Team India) टेस्ट फॉर्मेट में नहीं दिखेगी। उसकी वापसी नवंबर में होगी, जब न्यूजीलैंड से सामना होगा।

न्यूजीलैंड दौरे पर Team India दो मैचों की टेस्ट सीरीज में लेगी हिस्सा

Team India 30

भारत (Team India) को 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस टूर पर टीम इंडिया तीनों ही फॉर्मेट के मुकाबलों में हिस्सा लेगी। हालांकि, टी20आई की तुलना में वनडे और टेस्ट मैचों की अहमियत ज्यादा होगी। पांच मैचों की वनडे सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के लिए अहम है, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज WTC फाइनल के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) को दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से करनी है। पहला टेस्ट वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इसके बाद, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में होगा।

श्रीलंका दौरे के स्क्वाड की तुलना में बदलाव की संभावना, इन 5 की हो सकती है वापसी

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया था। हालांकि, शुरुआती स्क्वाड में चोट की वजह से कुछ प्रमुख खिलाड़ी जगह नहीं बना सके, जबकि बाद में भी टीम में बदलाव किए गए। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में इन खिलाड़ियों की वापसी पर नजरें रहेंगी। चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह फिटनेस हासिल करने पर टीम में लौट सकते हैं।

इनकी वापसी से कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी किया जा सकता है। इनमें सरफराज खान, मानव सुथार, सारांश जैन, गुरनूर बरार और आकिब नबी का नाम मुख्य रूप से शामिल हो सकता है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया नहीं, इस टीम के पास है लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड, पिछले 4 साल में नहीं हारी एक भी मुकाबला

Tagged:

shubman gill team india jasprit bumrah harshit rana Washington Sundar India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com