ऑस्ट्रेलिया नहीं, इस टीम के पास है लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड, पिछले 4 साल में नहीं हारी एक भी मुकाबला

Published - 16 Aug 2026, 03:04 PM | Updated - 16 Aug 2026, 04:03 PM

Match 2

Most consecutive wins in international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार जीत दर्ज करना आसान नहीं होता है। ज्यादातर टीमें 5 या 10 मैचों (Matches) में ही ऐसा कर पाती हैं। वहीं, कई टीमें तो लगातार 5 जीत भी नहीं दर्ज कर पाती हैं। हालांकि, अब कुछ ऐसा है, जिस पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है। एक टीम ने पिछले चार साल से हार का स्वाद नहीं चखा है।

अब यह टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच (Matches) जीतने वाली बन गई है। इस उपलब्धि के कारण ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है, क्योंकि अभी तक यह रिकॉर्ड उसके नाम था लेकिन अब टूट गया है। इस कारनामे को जिस देश की टीम ने अंजाम दिया है, उसकी पहचान क्रिकेट में नहीं, बल्कि फुटबॉल में ज्यादा है लेकिन अब इस खेल में भी बड़ी सफलता हासिल की है।

स्पेन ने लगातार इंटरनेशनल Match जीतकर रचा इतिहास

Match 3

हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल अपने नाम करने वाले स्पेन देश ने अब एक ऐसे खेल में इतिहास रचा है जिसकी उम्मीद नहीं थी। स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच (Matches) जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

इस टीम ने यह कारनामा 14 अगस्त को फिनलैंड के खिलाफ मैच (Match) में मिली जीत के बाद किया। अब स्पेन की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत के मामले में नंबर-1 बन गई है।

ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के मैचों (Matches) को मिलाकर लगातार 20 जीत दर्ज की थीं और उसका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक कायम था लेकिन अब स्पेन ने उसे पछाड़ दिया है। स्पेन ने फिनलैंड को हराकर अपनी लगातार 21वीं जीत दर्ज की। वहीं, इसके बाद अगले ही दिन आइल ऑफ मैन को पटखनी दी। इस तरह स्पेन की लगातार जीत की संख्या 22 हो गई है।

2022 में स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी हार का किया था सामना

दरअसल, स्पेन की टीम टी20 इंटरनेशनल में काफी समय से एक भी मैच नहीं हारी है। उसने अपनी आखिरी हार 2022 में झेली थी। इसके बाद से लगातार 22 मैच (Match) जीत चुकी है। स्पेन की जीत का सिलसिला 25 फरवरी 2023 को आइल ऑफ मैन के खिलाफ मिली जीत के साथ शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। जिस तरह से स्पेन का दबदबा चल रहा है, उसे देखते हुए लगातार जीत की संख्या में इजाफा हो सकता है।

स्पेन की लगातार 22 जीत के सफर पर एक नजर

मैच जीत का अंतर विपक्षी टीम मैदान तारीख मैच
1 8 विकेट आइल ऑफ मैन कार्टाजेना 25 फरवरी 2023 पहला मैच
2 6 विकेट आइल ऑफ मैन कार्टाजेना 25 फरवरी 2023 दूसरा मैच
3 7 विकेट आइल ऑफ मैन कार्टाजेना 26 फरवरी 2023 तीसरा मैच
4 10 विकेट आइल ऑफ मैन कार्टाजेना 26 फरवरी 2023 चौथा मैच
5 5 विकेट जर्सी कार्टाजेना 14 अप्रैल 2024 पांचवां मैच
6 1 विकेट जर्सी कार्टाजेना 14 अप्रैल 2024 छठा मैच
7 4 विकेट क्रोएशिया ज़ाग्रेब 2 अगस्त 2024 सातवां मैच
8 6 विकेट क्रोएशिया ज़ाग्रेब 3 अगस्त 2024 आठवां मैच
9 8 विकेट क्रोएशिया ज़ाग्रेब 3 अगस्त 2024 नौवां मैच
10 140 रन क्रोएशिया ज़ाग्रेब 4 अगस्त 2024 दसवां मैच
11 161 रन क्रोएशिया ज़ाग्रेब 4 अगस्त 2024 11वां मैच
12 15 रन साइप्रस कास्टेल 21 अगस्त 2024 12वां मैच
13 1 रन चेक रिपब्लिक पोर्ट सोइफ 22 अगस्त 2024 13वां मैच
14 7 विकेट ग्रीस पोर्ट सोइफ 25 अगस्त 2024 14वां मैच
15 46 रन फिनलैंड कास्टेल 28 अगस्त 2024 15वां मैच
16 8 विकेट क्रोएशिया कार्टाजेना 5 दिसंबर 2025 16वां मैच
17 182 रन क्रोएशिया कार्टाजेना 6 दिसंबर 2025 17वां मैच
18 9 विकेट क्रोएशिया कार्टाजेना 6 दिसंबर 2025 18वां मैच
19 215 रन क्रोएशिया कार्टाजेना 7 दिसंबर 2025 19वां मैच
20 8 विकेट क्रोएशिया कार्टाजेना 7 दिसंबर 2025 20वां मैच
21 8 विकेट फिनलैंड केरावा 14 अगस्त 2026 21वां मैच
22 7 विकेट आइल ऑफ मैन वांटा 15 अगस्त 2026 22वां मैच

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की हार से WTC में भारत को बड़ा फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

australia cricket team World Record Spain Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com