ऑस्ट्रेलिया की हार से WTC में भारत को बड़ा फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 16 Aug 2026, 01:15 PM | Updated - 16 Aug 2026, 02:28 PM

WTC 2025 27 Points Table 1

WTC 2025-27 Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए सभी नौ टीमें कड़ी मेहनत कर रही है. इस बीच बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर इतिहास रच दिया है.

डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नज़मुल हुसैन शांतो की अगुवाई वाली टीम ने नौ विकेटों से मुकाबला अपने नाम किया. यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली जीत है. तो आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका (WTC 2025-27 Points Table) में क्या फेरबदल हुए हैं.....

WTC 2025-27 Points Table: बांग्लादेश को हुआ फायदा

WTC 2025-27 Points Table

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल (WTC 2025-27 Points Table) में तगड़ा फायदा हुआ है. उनके खाते में 40 अंकों के साथ 66.67 प्रतिशत का PCT हो गया है. इस समय वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है. वहीं, हार झेलने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम पहले पायदान की मालकिन है. लेकिन उनका पीसीटी 87.50 से 77.77 प्रतिशत हो गया है. कंगारू टीम नौ में से दो मुकाबले गंवा चुकी है और ये दोनों हार उसको घर पर ही मिली है.

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया शर्मसार, बांग्लादेश के हाथों 9 विकेट से मिली हार; KKR के बल्लेबाज का शतक गया बेकार

कैसी है भारत की स्थिति?

गॉल में भारत और श्रीलंका के दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यदि टीम इंडिया यह मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो भी वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका (WTC 2025-27 Points Table) में पांचवें स्थान पर मौजूद है. लेकिन अगर श्रीलंका टीम जीत हासिल करते हैं वो भारत से आगे निकल जाएगा. वहीं, यदि मैच ड्रॉ पर खत्म होता है तो श्रीलंका और भारतीय टीम के नाम क्रमशः 40.00 प्रतिशत पीसीटी होंगे.

ऐसी नजर आ रही है WTC 2025-27 Points Table

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78
2साउथ अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश53112866.67
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41121641.67
7इंग्लैंड134813824.36
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122803020.83

वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होंगे मुकाबले

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com