डार्विन में ऑस्ट्रेलिया शर्मसार, बांग्लादेश के हाथों 9 विकेट से मिली हार; KKR के बल्लेबाज का शतक गया बेकार
Table of Contents
Australia vs Bangladesh Darwin Test: डार्विन में बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का शर्मसार प्रदर्शन देखने को मिला और दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 विकेट से गंवा दिया। मैच के चौथे दिन ही ऑस्ट्रेलियाई टीम शर्मिंदगी का शिकार हो गई।
कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी के आधार पर सिर्फ 57 रन का ही टारगेट सेट कर पाई, जिसे बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर बांग्लादेश के हाथों टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा।
ऐसा रहा AUS vs BAN डार्विन टेस्ट मैच का हाल
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के आगे महज 198 रन ही बना पाई। इसके बाद, बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने कमाल किया और टीम ने 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त हासिल की।
इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 284 पर ऑल आउट हो गई और उसकी बढ़त 56 रन की ही हो पाई। ऐसे में 57 के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।
KKR के बल्लेबाज ने जड़ा शानदार शतक, दूसरे छोर से नहीं मिला साथ

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) की दूसरी पारी में काफी शानदार बल्लेबाजी की और अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। ग्रीन से उम्मीद थी कि वो अच्छा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की बड़ा टारगेट सेट करने में मदद करेंगे। उन्होंने एक छोर से तो ऐसा किया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।
ग्रीन ने नौवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले 201 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। वहीं, एलेक्स कैरी ने 30 रनों का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नाथन लियोन ने 15 रन बनाए।
मेहदी हसन मिराज ने Australia के बल्लेबाजों का किया बुरा हाल
ऑस्ट्रेलियाई (Australian) बल्लेबाजों के लिए पहली पारी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने मुसीबत पैदा की थी लेकिन दूसरी पारी में ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की फिरकी घातक साबित हुई। इस खिलाड़ी ने 33.1 ओवर की गेंदबाजी में 66 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। टेस्ट में यह उनका 15वां फाइव विकेट हॉल रहा। वहीं, घर से बाहर तीसरी बार ऐसा किया।
23 साल बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रचा इतिहास
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश को तंजीद हसन (0) के रूप में एकमात्र झटका लगा लेकिन फिर शादमान इस्लाम (25*) और मोमिनुल हक़ (30*) ने आसानी के साथ बांग्लादेश को जीत दिला दी। यह जीत बांग्लादेश के लिए काफी खास है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में अभी तक एक बार भी जीत का स्वाद नहीं चखा था। इस तरह 23 साल बाद यह सूखा समाप्त हो गया। अब दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।
यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर हटे तो कौन बनेगा नया चीफ सेलेक्टर? VVS लक्ष्मण के बाद शामिल हुआ इन 2 दिग्गजों का नाम