सुथार-जडेजा के जाल में फंसे श्रीलंकाई बल्लेबाज, 284 पर ढेर हुई पूरी टीम; भारत को मिली 178 की बढ़त
Table of Contents
India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे टेस्ट में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी ज्यादा देर नहीं टिकी और आखिरी विकेट 462 के स्कोर पर गिरा। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 278 पर ही सिमट गई।
इस तरह भारतीय टीम (Indian Team) को अपनी पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त हासिल हो गई। बारिश की संभावना को देखते हुए तीसरे दिन का खेल समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया।
तीसरे दिन 462 पर सिमटी India की पारी
भारत (India) ने गॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 460/9 का स्कोर बनाया। माना जा रहा था कि तीसरे दिन की शुरुआत श्रीलंका की बल्लेबाजी के साथ होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित नहीं की और भारत की तरफ से कुलदीप यादव-प्रसिद्ध कृष्णा की अंतिम जोड़ी बल्लेबाजी के लिए आई।
इन दोनों ने श्रीलंका को ज्यादा देर गेंदबाजी का मौका नहीं दिया और महज 4 गेंद में ही भारत की पारी समाप्त हो गई। प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए। वहीं, कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका की खराब शुरुआत, टॉप-5 बल्लेबाज 100 के अंदर हुए आउट
भारत (India) के बड़े स्कोर के कारण श्रीलंका पर बल्ले से दमदार खेल दिखाने का दबाव था लेकिन घरेलू टीम की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ती नजर आई। ओपनर निशान मदुषका खाता खोले बिना ही पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद, अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चंडीमल (4) भी चलते बने। लाहिरू उडागा ने 27 रनों की पारी खेली लेकिन 53 के स्कोर पर उनके आउट होने से श्रीलंका को भारत ने तीसरा झटका दिया।
कामिन्दु मेंडिस भी कुछ खास नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 27 रन बनाए और उनका विकेट 90 के स्कोर पर गिरा।
दिनुशा का शानदार शतक, डिकवेला ने भी वापसी पर किया कमाल

मुश्किल में नजर आ रही श्रीलंकाई टीम को युवा खिलाड़ी सोनल दिनुशा और अनुभवी निरोषन डिकवेला ने सहारा दिया। इन दोनों ने डटकर बल्लेबाजी की और 146 रनों की साझेदारी करते हुए भारत (India) को खूब परेशान किया। इनकी पार्टनरशिप के कारण ही स्कोर 200 के पार पहुंचा।
डिकवेला शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दिनुशा ने मौका नहीं गंवाया और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए 100 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा लोअर ऑर्डर में अन्य कोई खास योदगान नहीं दे पाया और श्रीलंका की पारी 79.4 ओवर में समाप्त हो गई।
भारत की तरफ से मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने किया कमाल
श्रीलंका की पारी के दौरान उम्मीद के मुताबिक भारतीय स्पिनर्स का ज्यादा प्रभाव देखने को मिला। यही कारण है कि सबसे ज्यादा 4 विकेट मानव सुथार के खाते में आए। वहीं, रवींद्र जडेजा को भी 3 विकेट मिले। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट हासिल हुआ।
यह भी पढ़ें: ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, हार्दिक पांड्या समेत 8 खिलाड़ी होंगे रिलीज
Tagged:
team india IND vs SL ravindra jadeja Sri Lanka Cricket team Manav Suthar Niroshan Dickwella Sonal Dinusha