दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का हुआ ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 18 Aug 2026, 11:12 AM | Updated - 18 Aug 2026, 11:55 AM

Second Test

Australia and Bangladesh squads for second Test: ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 से 16 अगस्त तक डार्विन में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने सभी को हैरान करते हुए 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराकर कंगारुओं के देश में अपनी टेस्ट जीत दर्ज की।

माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश नहीं टिक पाएगा और इसी वजह से सीरीज खास नहीं होगी लेकिन मेहमान टीम की जीत ने रोमांच बढ़ा दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। इसी वजह से दूसरा टेस्ट (Second Test) काफी अहम है।

22 अगस्त से मैके में Second Test होगा शुरू

बांग्लादेश ने जिस तरह से डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में प्रदर्शन किया, उससे अब ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 से हार का खतरा मंडरा रहा है। इसी वजह से कंगारू टीम को वापसी का रास्ता तलाशना होगा। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट (Second Test) मैके में 22 अगस्त से शुरू होगा।

इस मैच में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की तो फिर ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली तो फिर सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त होगी। जबकि मुकाबला ड्रॉ रहने पर बांग्लादेश 1-0 से सीरीज जीत लेगा। ऐसे में बांग्लादेश को सिर्फ हार से बचना होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ जीत से राहत मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में दूसरे टेस्ट के लिए हुआ एक बदलाव

Second Test 1

बांग्लादेश के हाथों उलटफेर का शिकार होने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट (Second Test) के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अपने ओपनर जेक वेदराल्ड को ड्रॉप कर दिया है। वेदराल्ड ने डार्विन टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 23 रन ही बनाए थे। वे दूसरी पारी में खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे। अभी तक 6 टेस्ट खेलने के बावजूद उनका औसत 20.36 का ही है।

ऐसे में उनके खराब फॉर्म को देखते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच ( Second Test)के लिए मैट रेनशॉ को शामिल किया है। रेनशॉ के रिकॉर्ड उन्हें टीम में सीधे वापसी के लिए सबसे सही विकल्प बनाते हैं। पिछले सीजन में शेफील्ड शील्ड में ओपनर के तौर पर उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था। उन्होंने 10 पारियों में तीन शतक लगाए और उनका औसत 50 के करीब रहा। उन्होंने मैके में भी दो फर्स्ट-क्लास शतक लगाए हैं। इसी वजह से उन्हें ही ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत के लिए उतारा जा सकता है।

बांग्लादेश के स्क्वाड से जुड़े शोरीफुल इस्लाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश के कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, अब एक राहत की खबर आई है, क्योंकि तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और मैके टेस्ट (Second Test) में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऐसे में बांग्लादेश का तेज गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो गया है। इसके अलावा बांग्लादेश के स्क्वाड में अन्य कोई बदलाव नहीं है और बाकी सभी खिलाड़ी वही हैं, जो पहले टेस्ट के लिए स्क्वाड का हिस्सा थे।

मैके में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लैबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, स्कॉट बोलैंड

बांग्लादेश का स्क्वाड: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, तस्कीन अहमद, जेकर अली, इबादत हुसैन, मुसफिक हसन, शोरीफुल इस्लाम

यह भी पढ़ें: ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, हार्दिक पांड्या समेत 8 खिलाड़ी होंगे रिलीज

Tagged:

pat cummins australia cricket team Najmul Hossain Shanto bangladesh cricket team Shoriful Islam Matt Renshaw
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com