"अब हम भारत को देख लेंगे", पाकिस्तान के सेमीफाइनल पहुंचने पर शोएब अख्तर का बेतुका बयान, टीम इंडिया दी बड़ी चेतावनी
Published - 06 Nov 2022, 03:05 PM
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) आए दिन कोई नहीं न कोई बयान देते हुए नजर आते हैं। शोएब अपने बेबाक बयानों को लेकर दुनियाभर में मशहूर हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर या पोस्ट शेयर कर अपने बेबाक बयान देते हैं।
वहीं हाल ही में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को मिली हार के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इस वीडियो में साउथ अफ्रीका टीम को धन्यवाद कहा। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते कि आखिरी क्या है ये माजरा...
Shoaib Akhtar ने टीम इंडिया को दी चुनौती
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/08/shoaib-akhtar-1580990212.jpg)
नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने इस वीडियो में साउथ अफ्रीका को धन्यवाद कह टीम के मजे लिए।
दरअसल, अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल में जाने बहुत आसान हो गया। जिसके चलते उन्होंने अफ्रीका को धन्यवाद कहा और साथ ही कहा कि अब हमें भारत को देखने की जरूरत है। उन्होंने (Shoaib Akhtar) ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,
"धन्यवाद, दक्षिण अफ्रीका। आप सबसे बड़े चोकर्स हैं क्योंकि आपने पाकिस्तान को मौका दिया और हम आपके बहुत आभारी हैं। भारत पहले ही सेमीफाइनल के क्वालीफाई कर चुका है। पाकिस्तान को बस इतना करना है कि बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी है।
नहीं लगता था कि जिम्बाब्वे हारने के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने का हकदार है लेकिन उन्हें क्वालीफाई करने के लिए लाइफलाइन और लॉटरी मिली। बांग्लादेश या पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। बांग्लादेश एक महान राष्ट्र है लेकिन हमें भारत को एक बार फिर से देखने की जरूरत है।"
Shoaib Akhtar ने एक बार फिर भारत के खिलाफ उगला ज़हर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/11/7xm.xyz155848.jpg)
इसी के साथ बता दें कि कुछ दिनों पहले शोएब अख्तर ने कहा कहा था कि भारत अगले हफ्ते ही घर वापिस आ जाएगा। वो कोई तीस-मार-खान नहीं है जो फाइनल में जाए। शोएब ने पाकिस्तान के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा,
"मैं एक ही बात बार-बार बोल रहा हूं कि हमारी सलामी जोड़ी और मध्यक्रम अच्छा नहीं है। पर मैं कह ही क्या सकता हूं? पाकिस्तान का कप्तान खराब है। पाकिस्तान दूसरे मुकाबले के बाद ही विश्वकप से बाहर था। मैंने पहले ही बोला था कि पाकिस्तान इस हफ्ते वापिस आएगा। और भारत अगले हफ्ते वापिस आएगा। वो भी कोई तीस-मार-खान नहीं है। और हम......मैं बहुत गुस्से में हूं। कुछ गलत नहीं बोलना चाहता।"
गौरतलब पाकिस्तान और भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। साउथ अफ्रीका की हार के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर