SFU vs LAKR Today Match Prediction, Qualifier 1 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 15 Jul 2026, 01:39 PM

SFU vs LAKR Today Match Prediction
SFU vs LAKR MLC 2026

Table of Contents

SFU vs LAKR Today Match Prediction: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के बीच मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का पहला क्वालीफायर मैच ओकलैंड कोलिज़ीयम, ओकलैंड में खेला जाएगा। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने पिछले मैच में फिन एलन की 31 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी के चलते सिएटल ओर्कास के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही।

दूसरी तरफ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम ने भी मैथ्यू ट्रॉम्प शानदार बल्लेबाजी के दम पर पिछले मैच में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SFU vs LAKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (SFU vs LAKR Match Details)

मैचसैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स
स्टेडियमओकलैंड कोलिज़ीयम, ओकलैंड
मैच की तारीख16 जुलाई 2026 (03:00 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports 2, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SFU vs LAKR Head-to-Head)

  • मैच: 6

  • सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीते: 3

  • लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (SFU vs LAKR Recent Form)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स: W, L, W, W, L

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स: W, W, W, L, W

पिच रिपोर्ट (SFU vs LAKR Pitch Report-ओकलैंड कोलिज़ीयम)

SFU vs LAKR ओकलैंड कोलिज़ीयम, ओकलैंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर बेसबॉल के मैच खेले जाते हैं जिसके चलते यहां का आउटफील्ड काफी तेज है और बाउंड्री का आकार बड़ा है। पिच की सतह सख्त होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है लेकिन एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज अपने शॉट खुलकर खेल सकते हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर SFU vs LAKR Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

SFU vs LAKR Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SFU vs LAKR Playing XI Today)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स प्लेइंग-XI:

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), फिन एलन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), संजय कृष्णमूर्ति, एरॉन हार्डी, हसन खान, साईदीप गणेश, आकर्षित गोमेल, ब्रॉडी काउच, जेवियर बार्टलेट, पीटर सिडल

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:

कॉलिन मुनरो, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू ट्रॉम्प, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), सैफ बदर, सुनील नरेन, जाहमार हैमिल्टन (विकेट कीपर), शैडली वैन शल्कविक, अली खान बेंच

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SFU vs LAKR Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • कॉलिन मुनरो ने पिछले मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 49.57 की औसत से 347 रन बना चुके है। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

  • लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाएं है। यह अभी तक 55.88 की औसत से 447 रन बना चुके है। इस मैच में अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • मैथ्यू शॉर्ट ने पिछले मैच में 43 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है। यह SFU की तरफ से 16 विकेट ले चुके हैं और 298 रन भी बनाए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • आंद्रे रसेल लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ये अभी तक 18 विकेट ले चुके हैं और 78 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

SFU vs LAKR Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) टीम ने इस साल सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (SFU) के खिलाफ दोनों मैच जीते हैं। इसके अलावा लॉस एंजिल्स लगातार 3 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है। आंद्रे रसेल, कॉलिन मुनरो और जेसन होल्डर टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम को बढ़त मिलती है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के जीतने की संभावना: 40%

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 60%

SFU vs LAKR MLC 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम स्क्वाड:

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), फिन एलन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), संजय कृष्णमूर्ति, एरॉन हार्डी, हसन खान, साईदीप गणेश, आकर्षित गोमेल, ब्रॉडी काउच, जेवियर बार्टलेट, पीटर सिडल, हम्माद आज़म, ज़िया-उल-हक, गुलाम मुदस्सर, मोहम्मद इलियास, हारिस रऊफ, कूपर कोनोली, कॉनर एस्टरहुइज़न, स्टीफन विग, ओलिवर पीक, जुआनॉय ड्रिसडेल, अनिरुद्ध इमैनुएल

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम स्क्वाड:

कॉलिन मुनरो, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू ट्रॉम्प, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), सैफ बदर, जहमार हैमिल्टन (विकेट कीपर), सुनील नरेन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, नीतीश कुमार, एलेक्स हेल्स, उन्मुक्त चंद, फैबियन एलन, कारमी ले रॉक्स, क्रिस्टोफर रामसरन, लॉयड पोप, कार्तिक गट्टेपल्ली

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

San Francisco Unicorns vs Los Angeles Knight Riders Major League Cricket 2026 SFU vs LAKR Today Match Prediction SFU vs LAKR Qualifier 1
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com