कप्तान ही नहीं, मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में भी होगा बदलाव! महेला जयवर्धने की हो सकता है छुट्टी

Published - 15 Jul 2026, 12:49 PM | Updated - 15 Jul 2026, 01:34 PM

Mumbai Indians 1

Mumbai Indians update: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहकर लीग स्टेज से ही बाहर हो गई।

सीजन के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ का मजबूत दावेदार बताया जा रहा था, क्योंकि उसके स्क्वाड में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल थे लेकिन मुकाबलों के दौरान ये सभी फ्लॉप रहे। हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा निराश किया। वहीं, रोहित शर्मा भी फिटनेस के कारण पूरे मैच नहीं खेल पाए। अब अगले सीजन से पहले खराब प्रदर्शन को लेकर रिव्यु मीटिंग होने वाली है, जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में अहम अपडेट सामने आए हैं।

Mumbai Indians के खराब प्रदर्शन की समीक्षा, इन चीजों पर होगी बात

Mumbai Indians 2

एक समय मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ट्रॉफी जीतने में बहुत ही माहिर माना जाने लगा था, क्योंकि इस टीम ने महज 2013 से 2020 तक 5 बार चैंपियन बनने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, फिर टीम का डाउनफॉल शुरू हुआ और तब से एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना पाई है। हालिया सीजन में भी MI की टीम से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं लेकिन फैंस को निराशा हाथ लगी।

अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अधिकारी अगले हफ़्ते इंग्लैंड में मिलेंगे ताकि पिछले सीजन का अच्छी तरह से रिव्यू किया जा सके और आगे के लिए जरूरत के अनुसार फैसले लिए जा सकें। माना जा रहा है कि मैनेजमेंट हेड कोच महेला जयवर्धने की सीजन के बाद की रिपोर्ट का रिव्यु करने के साथ ही कप्तानी और कोचिंग से लेकर खिलाड़ियों के लेन-देन (ट्रेड) तक, पर भी बात कर सकता है।

हार्दिक को कप्तान के रूप में रिप्लेस करने के लिए बुमराह और तिलक मजबूत दावेदार

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में ट्रेड और उनके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों के साथ मतभेद को देखते हुए बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अगर हार्दिक को हटाया जाता है और वो दूसरी टीम में शामिल होते हैं तो उनके बाद कप्तानी के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा की दावेदारी मजबूत नजर आ रही है। ये दोनों काफी सालों से टीम के साथ हैं और कोर ग्रुप के अहम सदस्य हैं।

खतरे में हेड कोच महेला जयवर्धने की भी पोजीशन

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ही नहीं, हेड कोच महेला जयवर्धने पर भी तलवार लटक रही है। मुंबई की टीम में दोबारा वापसी करने के बाद से जयवर्धने मुख्य कोच के रूप में कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं और उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन साधारण ही रहा है। 2025 के सीजन में टीम जरूर प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन इस सीजन एकदम फिसड्डी रही। ऐसे में उनके कार्यकाल की भी समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: गंभीर की कोचिंग में खेले है 3 RCB खिलाड़ी, कोहली की टीम से नहीं कोई दुश्मनी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com