6,6,6,6,4,4.... मुंबई टी20 लीग में सरफराज खान की तूफानी बल्लेबाजी के सामने उड़ीं विपक्षी टीम की हवाइयां, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जड़ दिए 62 रन

Published - 06 Jun 2026, 11:55 AM | Updated - 06 Jun 2026, 01:04 PM

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan Blistering Knock: आईपीएल 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है। इसके बाद, टीम इंडिया की भी मैदान पर वापसी हो गई है। हालांकि, भारत का डोमेस्टिक सीजन अभी चालू नहीं हुआ है और इस दौरान अलग-अलग राज्य अपने यहां होने वाली टी20 लीग का आयोजन करा रहे हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन भी के तहत खेली जाने वाली मुंबई टी20 लीग का भी नया सीजन 1 जून से शुरू हो चुका है।

इस लीग में कई स्टार भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो हाल ही में IPL में भी खेलते हुए नजर आए थे लेकिन उन्हें टीम इंडिया में किसी भी स्क्वाड में जगह नहीं मिली। चेन्नई सुपर किंग्स के सरफराज खान भी मुंबई टी20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं और उनके बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। CSK के लिए सरफराज ने एक अर्धशतक समेत कुछ छोटी तेजतर्रार पारियां खेली थी लेकिन अब उनके बल्ले से बड़ी पारी आई है।

Sarfaraz Khan ने 295.24 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

Sarfaraz Khan

मुंबई टी20 लीग में सरफराज खान आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस टीम का हिस्सा हैं। 5 जून को उनकी टीम का सामना नार्थ मुंबई पैंथर्स से हुआ। इस मैच में नार्थ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 का टारगेट सेट किया था। ऐसे में सरफराज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया और पावरप्ले में 295.24 की स्ट्राइक रेट से तबाही मचा दी।

सरफराज खान ने सिर्फ 21 गेंदों में 62 रन जड़ दिए। उनकी पारी में आठ चौके और चार गगनचुंबी छक्के भी शामिल रहे। सरफराज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और किसी को भी नहीं बख्शा। यही वजह वो जब तक मैदान पर रहे, विपक्षी गेंदबाजों की हालत खराब रही।

आकाश टाइगर्स की सरफराज खान की विस्फोटक पारी के बावजूद हार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नार्थ मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए। इस दौरान आयुष वर्तक ने अपनी बल्लेबाजी से माहौल बना दिया। उन्होंने 41 गेंदों में 202.44 की स्ट्राइक रेट से 83 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे। अनीश चौधरी ने भी 44 रनों की पारी खेली। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे फ्लॉप रहे और 12 गेंदों में 15 रन ही बना पाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आकाश टाइगर्स को पारी की शुरुआत करने आए सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी से तेजतर्रार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले 77 रन जोड़े। ऐसा लग रहा था कि यहां से आकाश टाइगर्स आसानी के साथ शेष रन बनाकर जीत हासिल कर लेगी लेकिन अन्य बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला और आखिरी में पूरे ओवर खेलकर टीम 9 विकेट पर 172 रन ही बना पाई। इस तरह 22 रनों की हार झेलनी पड़ी। आकाश टाइगर्स की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही।

मुंबई टी20 लीग 2026 में सरफराज खान का प्रदर्शन

सरफराज खान की कप्तानी वाली टीम आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस ने मुंबई टी20 लीग में अभी तक तीन मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ दो ही मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कुल 90 रन बनाए हैं। इसमें से 62 रन नार्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ आए। वहीं, बाकी के 28 रन उन्होंने मराठा रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में बनाए थे। उस मुकाबले में आकाश टाइगर्स को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले मानव सुथार? रवींद्र जडेजा की जगह टीम में मिला मौका

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com