आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर बने कप्तान, तो वैभव सूर्यावंशी समेत इस खिलाड़ी को मिला मौका

Published - 06 Jun 2026, 01:16 PM | Updated - 06 Jun 2026, 02:03 PM

Team India Ireland England Tour

Team India Squads For Ireland-England Tour: जून-जुलाई में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 2 टी20 और फिर इंग्लैंड में भी 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं। इन दोनों ही दौरों के लिए 6 जून को BCCI ने एक जैसा भारतीय स्क्वाड घोषित किया है। उम्मीद के मुताबिक कप्तानी में बदलाव हुआ है और श्रेयस अय्यर को सबसे छोटे फॉर्मेट में नया कप्तान बना दिया गया है। वहीं, उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुने गए हैं। उनके अलावा प्रिंस यादव भी दोनों स्क्वाड में जगह बनाने में कामयाब रहे, जिन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया (Team India) में चुना गया था।

Team India के टी20 कप्तान के रूप में श्रेयस ने सूर्यकुमार को किया रिप्लेस, उपकप्तानी में भी बदलाव

Shreyas Iyer New Team India T20i Captain

BCCI द्वारा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की घोषणा के दौरान साफ़ कर दिया गया कि टीम इंडिया (Team India) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटा दिया गया है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कैप्टेन नियुक्त किया गया है। श्रेयस को नया टी20 कप्तान बनाए जाने की चर्चा काफी समय से हो रही थी और अब इस पर बीसीसीआई ने मुहर लगा दी है।

श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने और सूर्यकुमार को हटाने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा,

"हमने देखा है कि श्रेयस अय्यर ने अलग-अलग सीज़न में अलग-अलग टीमों के साथ क्या किया है। वह टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने के काफी करीब भी थे। उनके पास पर्याप्त अनुभव है और वह एक बेहतरीन दावेदार हैं। सूर्यकुमार यादव के बारे में फैसला लेना मुश्किल है। विश्व कप के बाद दोबारा आकलन करना चाहिए, यही सबसे अच्छा रास्ता था।"

टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी के साथ-साथ उपकप्तानी में भी बदलाव हुआ है। अक्षर पटेल को हटाकर तिलक वर्मा को उपकप्तान बना दिया गया है। हालांकि, सूर्या की तुलना में अक्षर अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।

वैभव सूर्यवंशी को Team India में पहली बार मौका, वनडे के बाद प्रिंस ने टी20 में भी बनाई जगह

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) में चुना जाएगा और अब उनका सिलेक्शन हो गया है। वैभव को दोनों स्क्वाड में जगह मिली है और इस बात से फैंस काफी उत्साहित भी हैं।

वैभव सूर्यवंशी के अलावा आईपीएल के हालिया सीजन में अपनी गेंदबाजी से विराट कोहली समेत तमाम बल्लेबाजों को आउट करने वाले प्रिंस यादव भी टी20 टीम में चुने गए हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहले ही चुना गया था और अब सबसे छोटे फॉर्मेट में भी उन्हें मौका दिया गया है। प्रिंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में 16 विकेट झटके थे।

हर्षित राणा की हुई वापसी, हार्दिक-रिंकू हुए ड्रॉप

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाजी विभाग को बूस्ट मिला है, क्योंकि हर्षित राणा वापस आ गए हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में इंजरी हो गई थी और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। इस वजह से उन्हें आईपीएल भी मिस करना पड़ा। हालांकि, अब हर्षित पूरी तरह फिट हो गए हैं और इसी वजह से चयन समिति ने उन्हें चुनने में देरी नहीं की।

इसके अलावा रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को भी जगह नहीं मिली है। रिंकू को वैभव ने रिप्लेस किया है। वहीं, हार्दिक की जगह नितीश कुमार रेड्डी ने ली है, जबकि कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई आए हैं।

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, अफगानिस्तान ODI सीरीज में खेलने को लेकर तस्वीर साफ

Tagged:

indian cricket team shreyas iyer England Cricket Team ireland cricket team
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com