हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, अफगानिस्तान ODI सीरीज में खेलने को लेकर तस्वीर साफ
Published - 06 Jun 2026, 12:34 PM | Updated - 06 Jun 2026, 01:07 PM
Table of Contents
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले मिस करने पड़े थे. इस चोट के चलते उनकी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भागीदारी पर भी सवालिया निशान बना हुआ.
भारतीय चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या को वनडे टीम में शामिल तो किया था लेकिन उनकी उपस्थिति फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही तय हो पाएगी. वहीं, अब उनके (Hardik Pandya) आगामी सीरीज में खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
Hardik Pandya की फिटनेस पर आया अपडेट

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2026 के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह मुंबई इंडियंस के कुछ मुकाबलों में बेंच पर बैठे नजर आए थे. इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी.
हालांकि, उनकी मौजूदगी बीसीसीआई द्वारा आयोजित फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करती है, जिसके लिए वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे. दैनिक जागरण के हवाले से आई रिपोर्ट की माने तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सफलतापूर्वक अपनी फिटनेस साबित कर चुके हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है.
विराट-IN, ऋतुराज-OUT.... अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में फेरबदल, अब ऐसा नजर आ रहा है 15 सदस्यीय स्क्वाड
रोहित शर्मा की उपस्थिति पर सवालिया निशान
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है. आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी, जिसके कारण उन्हें भी कुछ मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा. हालांकि, वह वापसी करने में कामयाब हो गए थे, लेकिन वह एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेल पाए थे.
वहीं, अब वह भी फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हुए हैं. दैनिक जागरण के रिपोर्टर अभिषेक त्रिपाठी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि,
“सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने हार्दिक पांड्या को फिट घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन को उनकी रिपोर्ट मिल चुकी है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वह अहम खिलाड़ी साबित होंगे। अब सिर्फ रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है.”
इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
अनफिट होने की वजह से भारतीय धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उन्हें आईपीएल 2026 फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी, जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि किंग कोहली को फिटनेस हासिल करने में कम से कम दो सप्ताह लग सकते हैं और उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा.
वहीं, अब खबर है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड को टीम में शामिल कर सकते हैं. मगर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर