PAK-W vs SL-W Today Match Prediction, 1st Semi Final – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 19 Sep 2026, 05:20 PM

PAK-W vs SL-W Today Match Prediction
PAK-W vs SL-W Women's Asian Games 2026

Table of Contents

PAK-W vs SL-W Today Match Prediction: पाकिस्तान वुमेन (Pakistan Women) और श्रीलंका वुमेन (Sri Lanka Women) के बीच महिला एशियाई खेल 2026 का पहला सेमी फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। PAK-W टीम ने पहले मैच में THL-W टीम को 3 विकेट से हराया, वहीं SL-W टीम ने MAL-W के खिलाफ 86 रन से जीत दर्ज की है।

ये दोनों टीमें एशिया कप के बाद पहली बार आमने-सामने होगी। SL-W टीम में एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में PAK-W को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में भी वह अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK-W vs SL-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (PAK-W vs SL-W Asian Games 2026 Match Details)

मैचपाकिस्तान वुमेन बनाम श्रीलंका वुमेन
स्टेडियमकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन
मैच की तारीख20 सितंबर 2026 (05:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports TEN Network, Sony LIV

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK-W vs SL-W Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पाकिस्तान वुमेन ने जीते: 4

  • श्रीलंका वुमेन ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK-W vs SL-W Recent Form)

पाकिस्तान वुमेन: W-L-W-L-W

श्रीलंका वुमेन: W-L-W-W-W

पिच रिपोर्ट (PAK-W vs SL-W Pitch Report- कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क)

PAK-W vs SL-W कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 3 (WT20I) मैच खेले गए हैं, जिसमें पिच धीमी नजर आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर PAK-W vs SL-W Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगी।

पिछले 3 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत67%
पहली पारी का औसत स्कोर 102
दूसरी पारी का औसत स्कोर75
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (53%)

PAK-W vs SL-W Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर श्रीलंका वुमेन टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 130–145

  • मैच परिणाम: श्रीलंका वुमेन की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर पाकिस्तान वुमेन टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 35–40

  • अनुमानित कुल स्कोर: 120–130

  • मैच परिणाम: श्रीलंका वुमेन की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK-W vs SL-W Playing XI Today)

पाकिस्तान वुमेन प्लेइंग-XI:

शवाल ज़ुल्फ़िकार, गुल फ़िरोज़ा (विकेट कीपर), आयशा ज़फ़र, फ़ातिमा सना (कप्तान), एमान फ़ातिमा, आलिया रियाज़, तूबा हसन, नशरा संधू, उम्म-ए-हानी, तसमिया रुबाब, इमान नसीर

श्रीलंका वुमेन प्लेइंग-XI:

इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, हसिनी परेरा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK-W vs SL-W Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • शवाल ज़ुल्फ़िकार PAK-W टीम की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। इन्होंने थाईलैंड वुमेन के खिलाफ 25 रन हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

  • चमारी अथापट्टू SL-W टीम की ओर से अच्छी लय में है। इन्होंने पिछले मैच में 63 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका में होंगी।

टॉप गेंदबाज

  • कविशा दिलहारी एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने मलेशिया वुमेन के खिलाफ 44 रन बनाए और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • फ़ातिमा सना PAK-W टीम की ओर से इस मैच में प्रमुख खिलाड़ी होंगी। इन्होंने थाईलैंड वुमेन के खिलाफ 2 विकेट लिए हैं।

PAK-W vs SL-W Win Probability: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान वुमेन बनाम श्रीलंका वुमेन मैच में हालिया फॉर्म, अनुभव और टीम संयोजन को देखते हुए श्रीलंका वुमेन टीम का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है। श्रीलंका वुमेन ने हाल ही में एशिया कप टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम की सभी प्रमुख खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में है। महिला एशियाई खेलों में भी श्रीलंका वुमेन फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

पाकिस्तान वुमेन के जीतने की संभावना: 40%

श्रीलंका वुमेन के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: जापान के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

PAK-W vs SL-W Women's Asian Games 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान वुमेन टीम स्क्वाड:

गुल फिरोजा (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, एमान फातिमा, तुबा हसन, इमान नसीर, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, सायरा जाबिन, मोमिना रियासत

श्रीलंका वुमेन टीम स्क्वाड:

इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan Women Cricket Team Sri Lanka women cricket team PAK-W vs SL-W Today Match Prediction Women's Asian Games 2026 PAK-W vs SL-W
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com