भारत के टी20 कप्तान-उपकप्तान को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, अय्यर-ईशान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने को तैयार BCCI

Published - 06 Jun 2026, 11:15 AM | Updated - 06 Jun 2026, 11:54 AM

India T20 Captain And Vice Captain

India T20 Captain And Vice Captain: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 6 जून से हो चुकी है। यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है लेकिन सभी की नजर मुंबई में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं, जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के नजर आने की उम्मीद है। इस दौरान आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारत के स्क्वाड की घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि, सबसे बड़ा और अहम सवाल भारत (India) की टी20 में कप्तानी को लेकर है। सूर्यकुमार यादव को हटाए जाने की खबर कुछ दिन पहले ही चारों तरफ चर्चा का विषय बन गई लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसका ऐलान नहीं हुआ है। आज इस बात की घोषणा हो सकती है। वहीं, नए कप्तान के रूप में कौन नजर आएगा, इसका भी पता लग जाएगा। उपकप्तानी में बदलाव की पूरी संभावना है।

ऐसे में भारत (India) के टी20 में नए कैप्टेन और वाईस-कैप्टेन की आधिकारिक घोषणा से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है और BCCI श्रेयस अय्यर-ईशान किशन की जोड़ी को लीडरशिप की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।

श्रेयस अय्यर को India का नया टी20 बनाए जाने की पूरी संभावना

India

सूर्यकुमार यादव ने 2024 से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक पूर्णकालिक टी20 कप्तान के रूप में भारत (India) का नेतृत्व किया। इस दौरान उनकी कप्तानी में टीम इंडिया कई बड़ी सीरीज जीतने में कामयाब रही। वहीं, पिछले साल एशिया कप भी अपने नाम किया था, जबकि इस साल टी20 वर्ल्ड कप भी जीता।

हालांकि, उनका बल्लेबाजी फॉर्म काफी खराब रहा। आईपीएल 2026 में उनके पास आखिरी मौका था कि वे खुद को साबित करें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूरे सीजन उनके बल्ले से महज दो अर्धशतक आए। इसी वजह से BCCI ने भारत (India) की टी20 कप्तानी से उन्हें हटाने की तैयारी कर ली है।

भारत के नए टी20 कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। अय्यर ने काफी समय से टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है लेकिन आईपीएल में उनकी लीडरशिप काफी प्रभावशाली रही है। इसी वजह से अजित अगरकर का समर्थन उन्हें है। संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा का नाम भी रेस में शामिल था लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अय्यर को आधिकारिक रूप से कप्तान के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ईशान किशन ने India के टी20 उपकप्तान के रूप में मारी बाजी?

अभी तक सूर्यकुमार यादव कप्तान और अक्षर पटेल उपकप्तान के रूप में टी20 में भारत (India) की लीडरशिप संभाल रहे थे लेकिन अब सूर्या के साथ-साथ अक्षर को भी उनकी जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने की खबर है। ऐसे में नया उपकप्तान कौन होगा, इसको लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। इस रोल के लिए तिलक वर्मा का नाम अभी तक सामने आ रहा था और कहा जा रहा था कि इसी वजह से उन्हें इंडिया ए का कप्तान भी बनाया गया है लेकिन अब लगता है कि मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को झटका लग सकता है।

दरअसल, नई मीडिया रिपोर्ट्स में भारत (India) के नए टी20 उपकप्तान के रूप में विकेटकीपर ईशान किशन का नाम सामने आया है। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम इंडिया में वापसी की थी और फिर टी20 वर्ल्ड कप भी खेले थे। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और आईपीएल 2026 में भी धमाल मचाया। उनकी वनडे टीम में भी वापसी हो गई है। अच्छे प्रदर्शन के कारण ईशान BCCI लाडले बन गए हैं और अब उन्हें उपकप्तानी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर बड़ा अपडेट, बुमराह या तिलक में से किसी को मिल सकती है कमान

Tagged:

indian cricket team ISHAN KISHAN shreyas iyer
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com