सभी IPL टीमों के वो 4 बड़े नाम, जिन्हें फ्रेंचाइजी कर सकती हैं रिलीज, फ्लॉप प्रदर्शन के चलते निकालेंगी बाहर
Table of Contents
All 10 IPL Teams 4 Big Players Release Prediction: आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक हुआ। इस सीजन भी 74 मैचों का रोमांच देखने को मिला और आखिरी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनने में सफल रही। फाइनल मैच में RCB का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था लेकिन अपने घरेलू मैदान पर GT कुछ खास नहीं कर पाई और 5 विकेट से मैच गंवा दिया।
इस सीजन को खत्म हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि IPL 2027 की प्लानिंग शुरू हो गई है। अगले सीजन किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा और किन्हें बाहर का रास्ता दिखा जाएगा, इसकी चर्चा फैंस के बीच लगातार जारी है। इस लेख में हम सभी टीमों के उन 4 बड़े खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है।
सभी 10 IPL टीमों के 4 बड़े नाम जिन्हें खराब प्रदर्शन के कारण किया जा सकता है रिलीज

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही लेकिन फिर भी IPL के अगले सीजन कुछ अहम बदलाव के तहत जैकब बेथल, फिल साल्ट, रोमारियो शेफर्ड और जितेश शर्मा को रिलीज कर सकती है।
2. गुजरात टाइटंस
उपविजेता गुजरात टाइटंस का स्क्वाड भी IPL 2027 में बदला हुआ नजर आ सकता है। अगले सीजन के लिए टीम कुछ कमियों को दूर करना चाहेगी, जिनके कारण इस सीजन उसका चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। ऐसे में ग्लेन फिलिप्स, साई किशोर, निशांत सिंधु और कुलवंत खेजरोलिया को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
3. राजस्थान रॉयल्स
क्वालीफायर 2 से बाहर होने वाली राजस्थान रॉयल्स के भी कई खिलाड़ी निराशाजनक प्रदर्शन करते दिखे। इन खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, दशुन शनाका, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा रहे। ऐसे में इन्हें अगले सीजन बाहर किया जा सकता है।
4. सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 में एलिमिनेटर तक का सफर तय किया और उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा था। वैसे तो SRH के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी अच्छा करने में कामयाब रहे लेकिन कुछ का प्रदर्शन फीका रहा। इन खिलाड़ियों में लियाम लिविंगस्टोन, आर स्मरण, जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल शामिल हैं। ऐसे में काव्य मारन इन चारों को रिलीज कर सकती हैं।
5. पंजाब किंग्स
पिछले सीजन फाइनल खेलने वाली पंजाब किंग्स को इस बार पांचवें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। इसके पीछे कई स्टार खिलाड़ियों का साधारण प्रदर्शन रहा। इस कड़ी में नेहाल वढेरा, लोकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट का नाम मुख्य रूप से शामिल है। ऐसे में इन चारों को रिलीज किया जा सकता है।
6. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भी IPL 2026 में काफी साधारण रहा और टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। डीसी की तरफ से बड़े प्लेयर्स में करुण नायर, समीर रिजवी, कुलदीप यादव और टी नटराजन का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा। यही कारण है कि अगले सीजन दिल्ली की टीम इन चारों से नाता तोड़ सकती है।
7. कोलकाता नाइट राइडर्स
तीन बार की IPL विनर कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन भी ओवरऑल काफी खराब रहा। इस दौरान पहले चरण में तो टीम को शुरूआती छह मैचों में एक भी जीत नहीं नसीब हुई थी। बाद में केकेआर ने वापसी की लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। अगले सीजन कप्तान अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, रमनदीप सिंह और मनीष पांडे को रिलीज किए जाने की संभावना नजर आ रही है।
8. चेन्नई सुपर किंग्स
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स में IPL 2027 के लिए बड़े बदलावों की संभावना नजर आ रही है। इसी वजह से कई स्टार प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। बड़े खिलाड़ियों में कप्तान रुतुराज गायकवाड़, मैथ्यू शॉर्ट, डेवाल्ड ब्रेविस और मैट हेनरी की छुट्टी हो सकती है।
9. मुंबई इंडियंस
IPL के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस भी नए अंदाज में नजर आ सकती है और इसी वजह से फ्लॉप खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की उम्मीद है। MI के स्क्वाड से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के रूप में 4 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।
10. लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम IPL 2026 में सबसे फिसड्डी रही और दसवें सीजन पर अपने अभियान का अंत किया। लखनऊ की टीम में भी कई बड़े खिलाड़ी फ्लॉप रहे। अगर 4 बड़े नामों की बात करें, जिन्हें रिलीज किया जा सकता है तो वे ऋषभ पंत, अब्दुल समद, मोहम्मद शमी और आवेश खान हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए Team India की संभावित प्लेइंग-XI, जायसवाल-केएल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर साई-गिल-पंत