RCB vs GT: आरसीबी से हार के बाद Shubman Gill, साई सुदर्शन से नाराज़ दिखे? पॉइंट्स टेबल अपडेट.... गुजरात खिसका नीचे
Published - 25 Apr 2026, 12:16 AM | Updated - 25 Apr 2026, 12:29 AM
Table of Contents
IPL 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की शिकस्त गुजरात टाइटंस (GT) के लिए भारी पड़ी है। इस हार के बाद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर खिसक गई है।
मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने हार को स्वीकार करते हुए टीम की बल्लेबाजी और फील्डिंग की खामियों पर चर्चा की। गिल का मानना है कि महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट न मिल पाना और कैच छोड़ना टीम की हार का टर्निंग पॉइंट रहा।
Shubman Gill ने हार के लिए मिडिल ओवर्स को बताया जिम्मेदार

मैच के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साफ तौर पर कहा कि 16वें से 19वें ओवर के बीच टीम का रन न बना पाना हार का मुख्य कारण रहा। गिल ने बताया कि उन तीन ओवरों में हम कोई बाउंड्री नहीं लगा सके और न ही उतने रन बने जिसकी हमें उम्मीद थी।
वे ओवर मैच के लिहाज से बहुत अहम थे। गिल ने आगे कहा कि पावरप्ले के बाद हम विकेट लेने में भी संघर्ष करते दिखे, जिसने बेंगलुरु के बल्लेबाजों को लय हासिल करने का मौका दे दिया।
साई सुदर्शन के स्ट्राइक रोटेशन पर कप्तान ने क्या कहा
साई सुदर्शन ने चिन्नास्वामी में शानदार 100 रनों की पारी खेली, जिस पर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी। गिल ने कहा कि साई पिछले कुछ मैचों के प्रदर्शन से नाखुश थे, लेकिन उन्होंने इस शतक से अच्छी वापसी की है।
हालांकि, शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भविष्य के लिए एक सुझाव भी दिया कि वह चाहेंगे कि अगले मैचों में साई पावरप्ले के दौरान उन्हें थोड़ी ज्यादा स्ट्राइक दें। इसके साथ ही, गिल ने विराट कोहली का कैच छूटने को भी मुश्किल भरा पल बताया, जिससे मैच गुजरात की पकड़ से बाहर हो गया।
RCB vs GT: Virat Kohli और देवदत्त पडिक्कल की बदौलत आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया
पॉइंट्स टेबल अपडेट कहां पहुंची गुजरात?
इस हार ने गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ के समीकरण को थोड़ा उलझा दिया है। 34वें मैच के बाद गुजरात अब पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। वहीं, RCB ने इस जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है और अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में गुजरात को अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। खासकर लेंथ बॉल को हिट करने और मिडिल ओवर्स में बाउंड्री तलाशने की चुनौती पर उन्हें काम करना होगा।
CSK के कोच ने किया कंफर्म, बताया कब से खेलेंगे MS Dhoni, विकेटकीपिंग करने के राज से भी उठाया पर्दा
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर