CSK के कोच ने किया कंफर्म, बताया कब से खेलेंगे MS Dhoni, विकेटकीपिंग करने के राज से भी उठाया पर्दा
Published - 24 Apr 2026, 06:55 PM | Updated - 24 Apr 2026, 07:06 PM
Table of Contents
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) की चोट और उनकी वापसी को लेकर लंबे समय से चल रहे सस्पेंस पर अब विराम लग गया है।
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि धोनी (MS Dhoni) जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह केवल एक बल्लेबाज के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी पुरानी भूमिका यानी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालते हुए नजर आएंगे।
फुल-टाइम विकेटकीपर के रूप में होगी वापसी

पिछले कुछ समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बढ़ती उम्र और फिटनेस समस्याओं को देखते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2026 में केवल एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं।
माना जा रहा था कि वह केवल बल्लेबाजी के लिए आएंगे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालेंगे, जिन्हें इस सीजन सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, कोच माइकल हसी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
हसी ने साफ किया कि धोनी जब भी मैदान पर लौटेंगे, वह पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करेंगे। सीएसके मैनेजमेंट का मानना है कि स्टंप के पीछे से धोनी जो गेम रीडिंग और कप्तानी में मदद करते हैं, वह टीम के लिए किसी भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम से कहीं ज्यादा कीमती है।
यादगार करियर का अंत! इस खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, देश के लिए बनाए 10 हजार से ज्यादा रन
आखिर क्यों बाहर चल रहे हैं थाला?
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने IPL 2026 के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं लिया है, जिसका मुख्य कारण उनकी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव है। यह चोट उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अभ्यास सत्र के दौरान लगी थी।
हसी के अनुसार, धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है और वह काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं। हालांकि, विकेटकीपिंग के दौरान बार-बार उठने और बैठने से पिंडली पर दबाव पड़ता है, इसलिए मेडिकल टीम उन्हें 100 प्रतिशत फिट होने के बाद ही हरी झंडी देगी।
कोच ने बताया कि धोनी अपनी रिकवरी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह खुद भी तभी खेलना चाहते हैं जब वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की स्थिति में हों।
IPL 2026 के बीच 41 साल के ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेगा क्रिकेट
कब होगा MS Dhoni की वापसी?
सीएसके के फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि धोनी (MS Dhoni) अंतिम एकादश में कब नजर आएंगे। ताजा अपडेट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में धोनी टीम के साथ थे लेकिन उन्होंने मैच नहीं खेला। इस मैच में एक और मामला देखने को मिला जिसमें उर्वील पटेल को पेड पहने देखा गया लेकिन उन्हें टीम मेंम जगह नहीं मिली, जिससे फैंस के उम्मीद पर पानी फीर गया।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच में धोनी मैदान पर उतर सकते हैं। संजू सैमसन ने अब तक शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की है
लेकिन धोनी के आने के बाद संजू केवल एक बल्लेबाज और फील्डर के रूप में खेलेंगे, जबकि दस्ताने 'थाला' के हाथों में ही होंगे। धोनी की वापसी से सीएसके के मध्यक्रम को अनुभव और मजबूती मिलेगी, जो इस सीजन की खिताबी रेस के लिए बेहद जरूरी है।
एमएस धोनी (MS Dhoni) का मैदान पर होना ही विपक्षी टीम के लिए मनोवैज्ञानिक दबाव पैदा कर देता है। सीएसके के कोच के इस बयान ने करोड़ों फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है जो अपने चहेते खिलाड़ी को एक बार फिर से 'येलो जर्सी' में बिजली की तेजी से स्टंपिंग करते देखना चाहते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर