RCB vs GT: Virat Kohli और देवदत्त पडिक्कल की बदौलत आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

Published - 24 Apr 2026, 10:37 PM | Updated - 24 Apr 2026, 11:15 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और आरसीबी को 206 का लक्ष्य दिया।

जिसके जवाब में आरसीबी ने मात्र 18.5 ओवर में इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दूसरी पारी में विराट कोहली (Virat Kohli) और देवदत्त पडिक्कल का जलवा दिखा, जबकि गुजरात के गेंदबाज 206 के लक्ष्य को डिफेंड कर पाने में असफल रहे।

आरसीबी 5 विकेट से जीती मैच

Virat Kohli

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में आरसीबी का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ। आरसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य का पीछा किया।

फिलहाल पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। गुजरात की ओर से सर्वाधिक साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए।

जबकि शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जोस बटलर ने आज के मैच में शुरुआत में तेज तो जरूर खेला लेकिन अंत में 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन ही बना सके।

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिए जबकि क्रुणाल पांड्या थोड़े महंगे साबित हुए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने पावरप्ले में धीमी शुरुआत की लेकिन जैकब बेथेल के आउट होने के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बल्ले ने आग उगलना शुरू कर दिया।

आरसीबी ने विराट कोहली कोहली (Virat Kohli) की बदौलत मात्र 18.5 ओवर में 206 के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने चार ओवर में 49 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।

Virat Kohli ने लगाए शानदार 81 रन

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अलग ही मूड में दिख रहे हैं। किंग कोहली (Virat Kohli) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों को तीतर-बितर कर दिया।

इस पारी के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 184 की स्ट्राइक रेट से आठ चौके और चार छक्के लगाए। इनके अलावा अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने भी मात्र 27 गेंदों में 203 की स्ट्राइक रेट से 55 रन ठोक डाले। इस पारी में पडिक्कल ने 6 गगनचुंबी छक्के और दो चौके लगाए।

इनके अलावा क्रुणाल पांड्या भले ही गेंद से महंगे साबित हुए लेकिन बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर हावी हो गए। उन्होंने 12 गेंदों में 191 की स्ट्राइक रेट से 23 रन बनाए। चिन्नास्वामी के दर्शकों के लिए विराट कोहली की यह पारी लंबे समय तक यादगार रहेगी।

'हमने उसे...' KKR कोच ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी! बताया क्यों Shreyas Iyer को ट्रॉफी जिताने के बावजूद किया रिलीज

6 मैचों के बाद Sai Sudharsan का शतक

"वक्त अच्छा भी आएगा नासिर, गम न कर जिंदगी पड़ी है अभी", गुलाम अली की इन लाइनों को 24 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपनी जिंदगी में बखूबी अपनाया है।

चेन्नई में जन्मे सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला आईपीएल के 19वें एडिशन के पहले पांच मुकाबलों में खामोश रहा लेकिन आज आरसीबी के खिलाफ जमकर बोला।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने ठीक-ठाक शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन शुरुआत से ही ताबड़तोड़ पारी खेलने लगे, जबकि शुभमन सुदर्शन का साथ देने में लगे थे।

कप्तान गिल अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं ले जा सके और दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) 58 गेंदों में 5 छक्के और 11 चौके की मदद से 100 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच दे बैठे।

CSK के कोच ने किया कंफर्म, बताया कब से खेलेंगे MS Dhoni, विकेटकीपिंग करने के राज से भी उठाया पर्दा

Tagged:

Virat Kohli RCB devdutt padikkal RCB vs GT
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

81 रन

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com