रविन्द्र जडेजा और संजय मांजरेकर विवाद में आया नया मोड़, अब मांजरेकर ने कही ये बात

Published - 03 Dec 2020, 12:01 PM

खिलाड़ी

बुधवार को कैनबरा के मैदान में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बड़ी जीत हासिल की थी. जिसमें हार्दिक पंड्या और जडेजा की जोड़ी ने कमाल की पारी खेली थी. जिसमें रविन्द्र जडेजा ने 50 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम को 302 रन तक पहुँचने में मदद की. जडेजा की इस शानदार पारी से प्रभावित होकर संजय मांजरेकर ने उनकी जमकर तारीफ की.

संजय मांजरेकर जडेजा के सबसे बड़े आलोचक माने जाते है. लेकिन मांजरेकर ने आखिरकार कर ही दी जडेजा की तारीफ,

जडेजा की तारीफ में कह गए बड़ी बात संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बड़ी जीत पर जडेजा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा की,

"मैं जडेजा की बल्लेबाजी से बहुत खुश हूँ. ये उनकी इस वनडे मैच में सबसे अच्छी पारी रही, जिसका सबको लम्बे समय से इंतजार था. जडेजा को मैच जिताने के लिए अपनी गेंदबाजी में अभी और काम करना पड़ेगा"

ऐसा बहुत ही कम देखा गया है जब क्रिकेट कमेंटेटर और एनालिस्ट मांजरेकर किसी खिलाड़ी की तारीफ कर रहे हों. लेकिन बुधवार के मैच में मांजरेकर ने भारतीय खिलाड़ियो की जमकर तारीफ की है.

कुछ इस तरह रही मांजरेकर की जडेजा के विषय में चर्चा

संजय मांजरेकर ने ऑलराउंडर जडेजा के बारे में अपनी राय देते हुए कहा की जडेजा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से 50 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. जिससें भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जितने में काफी मदद मिली है. जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के अहम् खिलाड़ी फिंच का विकेट लेकर अपनी काबिलियत दिखाई. जडेजा ने हार्दिक पंड्या के साथ साझेदारी करते हुए 108 गेंदों में 150 रन की नाबाद पारी खेली है. मांजरेकर ने सोनी सिक्स से अपनी बातचीत में कहा,

"जडेजा ने आखिरी 3-4 ओवरों को बहुत होशियारी के साथ खेला. जडेजा ने गेंद को अच्छी तरह से देखा और अनुमान लगाया कि गेंद ऑफ साइड या लेग साइड में कौन सी साइड खेलने से ज्यादा स्कोर करने में सही रहेगी."

गेंदबाजी में करनी होगी और मेहनत

जडेजा की तारीफ के साथ-साथ संजय ने उनको अपनी गेंदबाजी बेहतर करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा की,

"मैं चाहता हूँ कि जडेजा अपनी गेंदबाजी के दौरान ज्यादा से ज्यादा विकेट हासिल करें. मैं पिछले एक साल से जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार होने की बात कह रहा हूँ लेकिन उनको जीत हासिल करने के लिए गेंदबाजी में अभी और सुधार करना होगा."

Sumit Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com