IND vs AFG: तीसरी वनडे में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, प्रसिद्ध कृष्णा समेत रोहित-यशस्वी के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

Published - 20 Jun 2026, 07:34 PM | Updated - 20 Jun 2026, 08:04 PM

IND Vs AFG 8

Table of Contents

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज (IND vs AFG) में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने दमदार प्रदर्शन कर 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की. शनिवार को चैन्नई में दोनों टीमों के बीच श्रृंखला का आखिरी और तीसरा मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की पारी 218 रनों पर सिमट गई.

जवाब में टीम इंडिया ने 28.4 ओवरों में 224 रन बनाकर 9 विकेटों से जीत की हैट्रिक लगाई. इस दौरान प्रसिद्ध कृष्ण, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा, जिसके बाद वे कई रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज कर पाए.

IND vs AFG तीसरे वनडे में बने ये 14 रिकॉर्ड्स

1. वनडे में भारत के लिए पहले 10 ओवरों के भीतर 4+ विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 5 विकेट - मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS), 2023
  • 4 विकेट - जवागल श्रीनाथ बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग, 2003
  • 4 विकेट - भुवनेश्वर कुमार बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2013
  • 4 विकेट - जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2022
  • 4 विकेट - मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम, 2023
  • 4 विकेट - अर्शदीप सिंह बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
  • 4 विकेट - प्रसिद्ध कृष्णा, IND vs AFG, चेन्नई, 2026*

2. भारत के लिए किसी एक गेंदबाज की गेंदों पर एक फील्डर द्वारा 3 कैच

  • वीवीएस लक्ष्मण (इरफान पठान की गेंदों पर) बनाम जिम्बाब्वे, पर्थ, 2004
  • शिखर धवन (जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर) बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2018
  • रोहित शर्मा (प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर), IND vs AFG, चेन्नई, 2026*

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा के पंजे के बाद आया रोहित-यशस्वी की बल्लेबाजी का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

3. भारत की ओर से पारी के पहले तीन विकेट एक ही फील्डर द्वारा कैच के रूप में लेने का कारनामा

  • सौरव गांगुली बनाम वेस्टइंडीज, बड़ौदा, 2002
  • मनोज तिवारी बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2011
  • सुरेश रैना बनाम श्रीलंका, कार्डिफ, 2013
  • रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई, 2026*

4. सबसे कम पारियों में 50 वनडे छक्के

  • 32 पारी - कोरी एंडरसन
  • 34 पारी - लियाम लिविंगस्टोन
  • 36 पारी - मुहम्मद वसीम / अजमतुल्लाह उमरजई
  • 38 पारी - शिमरोन हेटमायर / हैरी ब्रूक

5. IND vs AFG चैन्नई वनडे में हशमतुल्लाह शाहिदी ने अज़मतुल्लाह ओमरज़ई के साथ मिलकर पांचवे विकेट लिए 105 रनों की साझेदारी की. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की यह तीसरी 100+ रनों की साझेदारी थी और तीनों में हशमतुल्लाह शाहिदी शामिल रहे हैं।

6. 36 रन के स्कोर से अफगानिस्तान ने पांचवें विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी की, जो वनडे इतिहास में उनके लिए इस विकेट पर सबसे कम स्कोर से शुरू हुई शतकीय साझेदारी है।

7. चेन्नई में वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

  • 5/23 - प्रसिद्ध कृष्णा, IND vs AFG, 2026*
  • 5/51 - रवि रामपॉल बनाम भारत, 2011
  • 5/61 - आकिब जावेद बनाम भारत, 1997

चेन्नई में वनडे क्रिकेट में 4 विकेट या उससे अधिक लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा से पहले केवल अजीत आगरकर (4/34 बनाम इंग्लैंड, 2002) का नाम शामिल था।

Prasidh Krishna

8. वनडे में विपक्षी टीम के शीर्ष 5 बल्लेबाजों को आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज

  • मनोज प्रभाकर बनाम श्रीलंका, हैदराबाद, 1994
  • मोहम्मद शमी बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (विश्व कप), 2023

9. वनडे में भारत द्वारा पहले ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन

  • 23 रन बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई, 2026*
  • 22 रन बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (SSC), 2004
  • 20 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2020

10. वनडे डेब्यू से लेकर पहले शतक तक सबसे ज़्यादा दिन

  • 5040 रेगिस चकाब्वा (2008-22)
  • 4858 सुनील गावस्कर (1974-87)
  • 4674 अर्जुन रणतुंगा (1982-94)
  • 4644 हशमतुल्लाह शाहिदी (2013-26) *
  • 4639 नासिर हुसैन (1989-03)

11. अफ़गानिस्तान के लिए सबसे धीमे वनडे शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 131 इब्राहिम ज़दरान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई WS 2023
  • 126 हशमतुल्लाह शाहिदी,IND vs AFG, चेन्नई 2026
  • 125 उस्मान गनी बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो 2014
  • 125 रहमत शाह बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा 2017
  • 125 सेदिकुल्लाह अटल बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2024

12. भारत के लिए वनडे में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 154 सचिन तेंदुलकर
  • 131 विराट कोहली
  • 95 रोहित शर्मा *
  • 94 आर. द्रविड़
  • 93 सौरव गांगुली
  • 82 एमएस धोनी

13. वनडे में 100 से ज़्यादा रन की सबसे ज़्यादा साझेदारियों में शामिल खिलाड़ी

  • 99 सचिन तेंदुलकर
  • 86 विराट कोहली
  • 72 रिकी पोंटिंग
  • 71 रोहित शर्मा *
  • 67 के. संगकारा

14.वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ओपनिंग स्टैंड

  • 224 एच मसाकाद्ज़ा - एस रज़ा बुलावायो 2014
  • 182 पाथुन निसांका - ए फर्नांडो पल्लेकेले 2024
  • 173 पाथुम निसांका - ए फर्नांडो पल्लेकेले 2024
  • 170 रोहित शर्मा - यशस्वी जयसवाल चेन्नई 2026 *

BCCI सचिव Devajit Saikia ने राज से उठाया पर्दा, बताया विराट-रोहित वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं

Tagged:

team india IND vs AFG Prasidh Krishna Hashmatullah Shahidi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com