प्रसिद्ध कृष्णा के पंजे के बाद आया रोहित-यशस्वी की बल्लेबाजी का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

Published - 20 Jun 2026, 05:50 PM | Updated - 20 Jun 2026, 07:56 PM

IND Vs AFG 7

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है. शनिवार को चैन्नई में दोनों टीमों का आखिरी बार आमना-सामना हुआ. टॉस जीतकर हशमतुल्लाह शाहिदी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद टीम 218 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई. जवाब में टीम इंडिया ने 28.4 ओवरों में 224 रन बनाकर 9 विकेटों से जीत दर्ज की. इसी के साथ शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने 3-0 से IND vs AFG सीरीज पर कब्जा किया.

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्ण ने बरपाया कहर

Prasidh Krishna

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई अफगानिस्तान टीम (IND vs AFG) का प्रदर्शन काफा निराशाजनक रहा. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए. उन्होंने सलामी जोड़ी और मध्यक्रम के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेज भारत की मुश्किलों को कम किया.

पावरप्ले खत्म होने से पहले ही अफगान टीम ने महज 36 रन के भीतर अपने चार विकेट खो दिए, जिनमें रहमानुल्लाह गुरबाज़ (5), रहमत शाह (5), इब्राहिम ज़दरान (11) और दरवेश रसूली (1) के विकेट शामिल थे. ये चारों सफलताएं प्रसिद्ध कृष्ण के हाथ लगी.

IND vs AFG: वनडे हिस्ट्री में पहली बार देखने को मिला ऐसा अनोखा कारनामा, रोहित-प्रसिद्द ने मिलकर स्थापित किया कीर्तिमान

हशमतुल्लाह शाहिदी ने खेली कप्तानी पारी

36 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान के 4 विकेट गिर जाने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह ओमरज़ई की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए आई. इन दोनों खिलाड़ियों ने सधी हुई पारी खेल टीम के लिए पांचवें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत अफ़गान टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. लेकिन 141 रनों के स्कोर में प्रिंस यादव की गेंद पर अज़मतुल्लाह ओमरज़ई के आउट होते ही टीम एक बार फिर बैकफुट पर चली गई.

उन्होंने 56 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी अंत तक क्रिज पर डटे रहे और 44.2 ओवर में प्रसिद्ध की गेंद पर आउट होने से पहले 102 रन बटोर लिए. मोहम्मद नबी ने 21 रनों का योगदान दिया. अन्य कोई भी खिलाड़ी 15 रन तक का आंकड़ा नहीं छू पाया.

IND vs AFG: अफगानिस्तान को लगी पेनल्टी

भारत (IND vs AFG) के लिए गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने एक-एक विकेट झटकी. जबकि प्रसिद्ध कृष्ण ने अपने 8.2 ओवर के स्पेल में 2.76 की इकॉनमी के साथ पांच विकेट निकाली. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी खाली हाथ वापस लौटे.

39.6 ओवर में हशमतुल्लाह शाहिदी डेंजर एरिया की ओर दौड़ गए थे, जिसकी वजह से अफगानिस्तान पर पांच रनों की पेनल्टी लगाई गई, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने पांच रन के साथ अपनी पारी का आगाज किया. इसके अलावा हशमतुल्लाह शाहिदी के एक रन को भी रद्द कर दिया गया.

रोहित-यशस्वी ने खेली तूफ़ानी पारी

अफगानिस्तान द्वारा मिले टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. यशस्वी जायसवाल और रोहित की सलामी जोड़ी ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कुटाई कर तूफ़ानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सका. इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई.

यशस्वी जायसवाल ने 110 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा 22.5 ओवर में 79 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट मोहम्मद नबी के नाम रहा. अंत में श्रेयस अय्यर ने 20 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की पारी को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया.

चोट के चलते इंग्लैंड ODI सीरीज से भी बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, अब नहीं जायेगा लंदन

Tagged:

shubman gill team india IND vs AFG Prasidh Krishna
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com