इस एक्ट्रेस के साथ रवि शास्त्री के अफेयर की खबरों ने फैंस को कर दिया था हैरान, फिर कोच ने बताई थी पूरी सच्चाई
Published - 03 Jun 2021, 03:08 PM
Table of Contents
क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है. अब तक कई ऐसी जोड़ियां बन चुकी हैं, जो क्रिकेट और बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं. ये दौर बीते कई सालों से चला आ रहा है. कभी किसी की अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी तो कभी किसी ने चुपके से शादी करके फैंस को हैरान कर दिया. यहां तक कि भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi shastri) का भी नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से ही नहीं निमरत कौर से भी जुड़ चुका है. इसके बारे में जब हेड कोच से सवाल पूछा गयाथा तब उन्होंने क्या जवाब दिया था. इसके बारे में आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले हम कुछ और ऐसी जोड़ियों का नाम आपको बता देते हैं. जिनका बंधन हमेशा के लिए जुड़ गया.
निमरत के साथ जुड़ चुका है शास्त्री का नाम
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-03-at-1.33.59-PM.jpeg)
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर को भला कौन नहीं जानता. ये जोड़ी आज भी क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बनी रहती है. इन दोनों की लवस्टोरी काफी दिलचस्प रही है. तो वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी से लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, युवराज सिंह और हेजल कीच, हरभजन सिंह और गीता बसरा. समेत कई क्रिकेटर ने अभिनेत्रियों को ही अपना हमसफर चुना. इसी सिलसिले में हम बात करेंगे भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-03-at-1.37.29-PM.jpeg)
बीते कुछ साल पहले की बात है, जब इस तरह की खबरें अचानक आग की तरह फैलीं कि, टीम इंडिया के कोच का अफेयर निमरत कौर (Nimrat Kaur) के साथ चल रहा है. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. साल 2018 में इन अफवाहों ने हवा की रूख ऐसी बदली कि, हर कोई हैरान रह गया. बात करें अक्ट्रेस निमरत कौर की तो वो ‘लंचबॉक्स’, ‘एयरलिफ्ट’ जैसी खई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं.
निमरत के साथ अफेयर पर कोच ने दिया था ऐसा बयान
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-03-at-1.34.16-PM.jpeg)
दोनों के बीच अफेयर को लेकर तब कानाफूसी शुरू हुई जब एक इवेंट में रवि शास्त्री (Ravi shastri) और एक्ट्रेस को लोगों ने साथ में स्पॉट किया. हालांकि तमाम सवालों के उठने के बाद टीम के कोच ने चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें सिर्फ झूठा करार दिया था. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर एक अखबार से बातचीत करते हुए अपने अंदाज में इसे सिर्फ गोबर की सबसे बड़ी ढेरी कहा था. लगातार एक्ट्रेस के साथ अपनी अफेयर की खबरों के बारे में सुनने के बाद कहीं न कहीं टीम इंडिया कोच काफी परेशान हो चुके थे.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-03-at-1.34.20-PM.jpeg)
ऐसे में जब उनसे मिड-डे अखबार ने इसे लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि, ‘जब यह गाय की गोबर की सबसे बड़ी ढेरी है तो फिर कुछ नहीं कहना. गाय का गोबर कहना ही काफी है. जब मैं कहता कि गाय का गोबर तो आगे आप खुद समझ जाइए.’ जबकि एक्ट्रेस निमरत कौर की ओर से इन अफवाहों पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी.
अमृता सिंह के साथ रिलेशन में थे टीम इंडिया के कोच
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-03-at-1.23.14-PM.jpeg)
हालांकि शादी से पहले रवि शास्त्री (Ravi shastri) अपने क्रिकेट करियर के दौरान भी अफेयर के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में थे. उनका नाम उस दौर में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह (amrita singh) के साथ जुड़ा था. यहां तक कि, दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी सामने आए थे. इंडिया टुडे के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ वक्त तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था. इतना ही नहीं दोनों की सगाई भी खबरें आई थीं.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-03-at-1.32.45-PM.jpeg)
लेकिन, इसमें कितनी सच्चाई थी इसके बारे में पुष्टि नहीं हो पाई थी. इसके बाद साल 1990 में क्रिकेटर ने रितु से शादी कर ली थी. दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं. वहीं अमृता सिंह ने साल 1991 में एक्टर सैफ अली खान से शादी रचाई थी. लेकिन कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे.