IPL 2025 के बीच इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान!, कप्तान और उपकप्तान के नाम भी हुए फाइनल

Published - 14 Apr 2025, 09:53 AM

Team India , IND vs ENG  , Jasprit Bumrah  , Rohit Sharma

IND vs ENG : टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल IPL 2025 में व्यस्त हैं। लेकिन लीग के बाद भारत के खिलाड़ियों को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। टेस्ट क्रिकेट में भारत का पिछला कुछ सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, इसलिए भारत की टीम इंग्लैंड टेस्ट से उम्मीद के मुताबिक नतीजे हासिल करने की कोशिश करेगी।

साथ ही यह सीरीज नए WTC चक्र की पहली सीरीज भी है, इसलिए टीम इंडिया जीत के साथ इसकी शुरुआत करना चाहेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि BCCI यहां किस तरह की टीम चुनती है। ऐसे में आइए आपको संभावित स्क्वॉड, कप्तान और उपकप्तान के बारे में बड़ी जानकारी देते हैं।

IND vs ENG सीरीज के लिए यह खिलाड़ी संभालेगा टीम इंडिया की कमान

Rohit Sharma

दरअसल, अगर इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी की बात करें तो यह जिम्मेदारी एक बार फिर रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह यह भूमिका संभाल सकते हैं। क्योंकि रोहित का प्रदर्शन टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है, इसलिए रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह को टेस्ट की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। पूरी संभावना है कि रोहित फिलहाल भारत की कमान संभाल सकते हैं।

IND vs ENG सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के उपकप्तान

अगर इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की बात करें तो यह भूमिका जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। आपको बता दें कि बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत के शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 31 विकेट लिए थे। उनके बराबर कोई बल्लेबाज नहीं था। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा प्रदर्शन उन्होंने ही पहले दिखाया है। यही वजह है कि वह एक बार फिर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

करुण नायर और साई सुदर्शन को मिल सकता है मौका

करुण नायर ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 2017 में खेला था। उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके चयन के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि करुण को इंडिया ए के साथ इंग्लैंड भेजा जा सकता है, जो साफ संकेत दे रहा है। उनका चयन टीम इंडिया (IND vs ENG) में हो सकता है। इसके अलावा सी सुदर्शन को मौका मिल सकता है। वह आईपीएल में भी अच्छी फॉर्म में हैं, जिसका फायदा मिल सकता है।

IND vs ENG इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए संभावित 17 सदस्यीय टीम इंडिया स्क्वाड

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, करुण नायर, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सी सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद शमी, आकाश दीप।

ये भी पढिए : IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट में पक्की हो गई थी जिस खिलाड़ी की जगह, अब उसे गौतम गंभीर करेंगे टीम से बाहर, इस वजह से न ले जाने का बनाया मन

Tagged:

team india Rohit Sharma jasprit bumrah Ind vs Eng
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com